सेंट्रल डेस्क: Kolkata Rape and Murder Case : कोलकाता के सरकारी अस्पताल आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड अस्पताल में महिला ट्रेनी डॉक्टर से हुए दुष्कर्म और हत्या के मामले में स्वत: संज्ञान लेते हुए सुप्रीम कोर्ट में मंगलवार को सुनवाई हुई। कोर्ट ने कहा कि इस मामले में वह आठ सदस्यीय नेशनल टास्क फोर्स का गठन करने जा रही है। टास्क फोर्स में भारत सरकार के कैबिनेट सेक्रेटरी, होम सेक्रेटरी, स्वास्थ्य मंत्रालय के सेक्रेटरी, राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग राष्ट्रीय परीक्षक बोर्ड के चेयरपर्सन को भी शामिल किया जाएगा।

Kolkata Rape and Murder Case : सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई से मांगी स्टेटस रिपोर्ट
महिला डॉक्टर के साथ दुष्कर्म और उसकी हत्या के मामले में सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई से स्टेटस रिपोर्ट मांगी है। कोर्ट ने सीबीआई को निर्देश दिया है कि वह आगामी 22 अगस्त तक इस मामले में स्टेटस रिपोर्ट कोर्ट में जमा करे। साथ ही बंगाल सरकार से भी कोर्ट ने घटना की रिपोर्ट तलब की है। अगली सुनवाई अब 23 अगस्त को होगी।
Kolkata Rape and Murder Case : नेशनल टास्क फोर्स गठित करने का स्वागत
फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया मेडिकल एसोसिएशन (FAIMA) ने सुप्रीम कोर्ट के उस फैसले का स्वागत किया है जिसमें कोर्ट ने नेशनल टास्क फोर्स गठित करने का निर्णय लिया है। ज्ञात हो कि मेडिकल व्यवसाय से जुड़े तमाम संगठन पिछले करीब एक सप्ताह से आंदोलनरत हैं। दुष्कर्म और हत्याकांड की जांच के अलावा मेडिकल कर्मियों को सुरक्षा प्रदान करने की मांग की जा रही है।
Kolkata Rape and Murder Case : टास्क फोर्स में कौन-कौन होगा, जानें
अलग से एक नेशनल स्पेशल टास्क फोर्स के गठन की तैयारी की जा रही है। इसमें केंद्रीय स्तर के पांच अधिकारियों को भी शामिल किया गया है। इसमें भारत सरकार के कैबिनेट सचिव, गृह सचिव, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सचिव, नेशनल मेडिकल कमीशन के अध्यक्ष, नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनर्स के अध्यक्ष भी शामिल होंगे।
ये होंगे टास्क फोर्स में-
– एडमिरल आरती सरीन, महानिदेशक चिकित्सा सेवा नौसेना
– डॉ डी नागेश्वर रेड्डी
– डॉ एम श्रीनिवास, एम्स दिल्ली निदेशक
– डॉ प्रतिमा मूर्ति, एनआई एम एच ए एन एस बैंगलोर
– डॉ. गोवर्धन दत्त पुरी, एम्स जोधपुर
– डॉ. सौमित्र रावत, सदस्य गंगाराम हॉस्पिटल दिल्ली
– प्रोफेसर अनिता सक्सेना, कुलपति
– पल्लवी सैपले, जेजे ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल्स
– पद्मा श्रीवास्तव, चेयरपर्सन न्यूरोलॉजी, पारस हॉस्पिटल गुड़गांव।
Read Also-Palamu Teenage Girl Rape : रोजगार सेवक ने लूटी किशोरी की अस्मत, पुलिस कर रही तलाश

