जमशेदपुर : रेलवे बोर्ड के चेयरमैन सतीश कुमार ने कहा कि कम खर्च पर वंदेभारत एक्सप्रेस के तर्ज पर ही अमृत भारत ट्रेन चलेंगी। इसमे केवल स्लीपर और जनरल कोच होंगे। सभी सुविधाएं लगभग वंदेभारत एक्सप्रेस के जैसी ही होंगी। भारतीय रेलवे लगभग 50 अमृत भारत ट्रेन बना रही है। नवंबर से इन ट्रेनों का परिचालन शुरू हो जाएगा।

पटरियों पर दौड़ रही हैं 112 वंदे भारत ट्रेन
टाटानगर रेलवे स्टेशन पर टाटा-पटना वंदेभारत एक्सप्रेस के उद्घाटन के बाद पत्रकारों से बात करते हुए रेलवे बोर्ड के चेयरमैन सतीश कुमार ने कहा कि पूरे देश में वंदेभारत एक्सप्रेस की डिमांड है। रेलवे ज्यादा से ज्यादा वंदेभारत एक्सप्रेस रेलवे चलाना चाहती है। आज तक 112 वंदेभारत एक्सप्रेस रेलवे चला चुकी है। आज 6 ट्रेनों का पीएम वंदेभारत एक्सप्रेस का उद्घाटन किया है। एक दो दिन में और 10 वंदेभारत एक्सप्रेस चलेगी। जैसे जैसे वंदेभारत ट्रेन का निर्माण होता जा रहा है। इन ट्रेनों को शुरू किया जा रहा है।
बुलेट ट्रेन परियोजना पर तेजी से काम
रेलवे बोर्ड के चेयरमैन सतीश कुमार ने कहा कि बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट पर भी तेजी से काम चल रहा है। बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट जटिल और कठिन होते है, इसमे समय लगता है, लेकिन अहमदाबाद-मुंबई बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट में तेजी से काम चल रहा है।
Read Also- Vande Bharat Fare : मात्र 485 से शुरू है वंदे भारत का किराया, जानें कहां के लिए कितने का टिकट

