Home » RANCHI RAIL NEWS : RPF ने रेलवे संपत्ति चोरी का किया खुलासा, इतने लोगों को किया गिरफ्तार

RANCHI RAIL NEWS : RPF ने रेलवे संपत्ति चोरी का किया खुलासा, इतने लोगों को किया गिरफ्तार

पूछताछ में आरोपियों ने पंप हाउस का ताला तोड़कर केबल चोरी करने और पीआरएस भवन में चोरी के प्रयास की बात कबूल की।

by Vivek Sharma
रेल संपति चोरी
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

RANCHI: रांची रेल मंडल में आरपीएफ ने कार्रवाई करते हुए रेलवे संपत्ति चोरी के एक मामले का खुलासा किया है। वहीं इस मामले में 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई कमांडेंट पवन कुमार के निर्देश पर की गई। 16 मार्च को पीआरएस कार्यालय रांची से सूचना मिली थी कि रेलवे कोर्ट के समीप स्थित भवन की खिड़की तोड़ दी गई है। इस पर आरपीएफ पोस्ट रांची में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। 17 मार्च को निरीक्षक रांची के नेतृत्व में आरपीएफ पोस्ट और अपराध शाखा की संयुक्त टीम ने छापेमारी की। गुप्त सूचना के आधार पर उत्तर रेलवे कॉलोनी के एक बेकार पड़े क्वार्टर में घेराबंदी कर तलाशी ली गई, जहां पांच लोगों को रेलवे के विद्युत केबल काटते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया।

मौके से करीब 42 मीटर केबल, दो हेक्सा ब्लेड और एक पेपर कटर बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपियों ने पंप हाउस का ताला तोड़कर केबल चोरी करने और पीआरएस भवन में चोरी के प्रयास की बात कबूल की। गिरफ्तार आरोपियों में साहिल कच्छप, कृष्णा मुंडा, अनुज टोप्पो और लव मुंडा शामिल हैं, जबकि एक नाबालिग को भी हिरासत में लिया गया है। सभी के खिलाफ रेलवे संपत्ति अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Related Articles