Home » Bhool Bhulaiyaa 3 Review: कार्तिक आर्यन, विद्या बालन और माधुरी दीक्षित की तिकड़ी ने किया कमाल, जानें कैसी है ‘भूल भुलैया 3’?

Bhool Bhulaiyaa 3 Review: कार्तिक आर्यन, विद्या बालन और माधुरी दीक्षित की तिकड़ी ने किया कमाल, जानें कैसी है ‘भूल भुलैया 3’?

by Neha Verma
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
फिल्मभूल भुलैया 3
प्रमुख स्टारकास्टकार्तिक आर्यन, विद्या बालन, माधुरी दीक्षित, तृप्ति डिमरी और अरुण कुशवाह
डायरेक्टरअनीस बज्मी
रेटिंग्स3.5 स्टार्स
फिल्म अवधि155 मिनट्स
कहां देखेंथिएटर्स

सबसे पहले बात फिल्म की कहानी करें तो कार्तिक आर्यन और अरुण कुशवाह, बाबा के रूप में लोगों और घरों को आत्माओं से मुक्त कराने में मदद करने का स्कैम करते हैं। एक ऐसी ही धोखाधड़ी के दौरान, वे राजेश शर्मा से मिलते हैं, जो उन्हें बताता है कि उसकी भतीजी (तृप्ति डिमरी) की मौत हो गई है और वह उससे बात करना चाहता है। यह उनके खिलाफ धोखाधड़ी को कैमरे में कैद करने की एक चाल निकलती है और वह कार्तिक को उनके महल में ले जाते हैं, जिस महल में प्रेतआत्माएं रहती हैं।
कहानी में ट्विस्ट आता है और पता लगता है कि कार्तिक आर्यन, उस महल के राजकुमार का हमशक्ल/पुनर्जन्म है, जिसे उसकी बहन मंजुलिका ने मार डाला था, जब उनके पिता ने बेटे के सिंहासन दिया, जबकि बेटी को नहीं। कहानी आगे बढ़ती है, ये सभी एक गांव पहुंचते हैं, जहां तृप्ति का रॉयल परिवार वास्तव में भिखारियों की तरह रह रहा है, क्योंकि वे महल में रहने से डरते हैं। जब कार्तिक वहां जाता है, तो राजपुरोहित उन्हें बताता है कि उन्हें दशहरे पर पूजा करनी होगी और उससे पहले नहीं। हालांकि, दरवाजा उससे पहले खुला होता है। इसके बाद क्या कुछ होता है इसके लिए आपको फिल्म देखनी होगी। वहीं विद्या बालन या माधुरी दीक्षित कौन है असली मंजुलिका, ये भी मजेदार है लेकिन आपको बताकर हम स्पॉयलर नहीं देंगे।

बात फिल्म के टेक्निकल आसपेक्ट्स की करें तो अनीस बज्मी और उनकी टीम ने पूरी मेहनत की है, जो दिखती है। फिल्म की एडिटिंग अच्छी है और साथ ही कैमरा शॉट्स भी इम्प्रेसिव हैं। वहीं म्यूजिक बेहतर हो सकता था, जबकि बैकग्राउंड स्कोर एवरेज है। फिल्म में कलर्स का इस्तेमाल काफी अच्छे से किया है और हॉरर को अच्छा दिखाया गया है।
बात एक्टिंग की करें तो कार्तिक आर्यन, रूह बाबा के अवतार में जम रहे हैं, लेकिन सेकेंड पार्ट से कुछ अलग करते नहीं दिखते हैं। वहीं विद्या बालन और माधुरी दीक्षित ने कमाल किया है। फिल्म के कई सीन्स में दोनों से नजरें नहीं हटती हैं। फिल्म में अरुण कुशवाह चमके हैं और बेहतरीन परफॉर्मेंस दी हैं। इसके अलावा तृप्ति डिमरी से उम्मीदें और थीं. लेकिन उनका काम भी ठीक है.

कुल मिलाकर ‘भूल भुलैया 3’ एक अच्छा व्यूइंग एक्सपीरिंयस है। फिल्म डराती है तो हंसाती भी है। इस फिल्म को हमारी तरफ से साढ़े तीन स्टार्स। इस दिवाली ‘भूल भुलैया 3’ के साथ ही ‘सिंघम अगेन’ रिलीज हुई है। दोनों ही फिल्मों के लिए दर्शकों के बीच एक्साइटमेंट था। दोनों ही फिल्में आपको एंटरनेट करेंगी, बाकी इच्छा आपकी है कि आप किस जॉनर को एन्जॉय करना चाहते हैं। अगर एक्शन- कॉमेडी चाहिए तो ‘सिंघम अगेन’ वरना हॉरर कॉमेडी के लिए आपके पास ‘भूल भुलैया 3’ का ऑप्शन है।

Read Also – Singham Again Review : मसाला फिल्म है रोहित शेट्टी की ‘सिंघम अगेन’, एक्शन-कॉमेडी और इमोशन्स का मिलेगा तगड़ा डोज

Related Articles