288
सिमडेगा, 20 नवम्बर: जिले के सदर अस्पताल से एक विचाराधीन कैदी इलाज के दौरान फरार हो गया। फरार कैदी की पहचान प्रदीप प्रधान के रूप में हुई है, जो पेट दर्द की शिकायत पर अस्पताल में भर्ती था।
जानकारी के अनुसार, प्रदीप प्रधान शौचालय जाने के बहाने अस्पताल से बाहर निकला और सुरक्षा जवानों को चकमा देकर फरार हो गया। घटना के बाद पुलिस प्रशासन सक्रिय हो गया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
एसपी ने इस लापरवाही पर कार्रवाई का संकेत दिया है और दोषी कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है। पुलिस अब कैदी की तलाश में जुटी है और सुरक्षा चूक की जांच भी की जा रही है।
Read Also- Jharkhand Deoghar Election : वोटिंग के दौरान पीठासीन पदाधिकारी पर पक्षपात का आरोप, हटाये गये

