Home » Ranchi : बारात में छुपे गैंगस्टर गुड्डू को पुलिस ने दबोचा, एक फरार

Ranchi : बारात में छुपे गैंगस्टर गुड्डू को पुलिस ने दबोचा, एक फरार

by Anand Mishra
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : रांची के कोतवाली DSP प्रकाश सोय ने एक महत्वपूर्ण कार्रवाई में कुख्यात गैंगस्टर गुड्डू उर्फ मो इमरान को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि गुड्डू और उसका साथी शमशेर रांची के हिंदपीढ़ी इलाके में एक शादी में बाराती बनकर पहुंचे थे। DSP प्रकाश सोय ने इस सूचना को गंभीरता से लिया और तुरंत दोनों को पकड़ने की दिशा में कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस टीम डीएसपी सोय के नेतृत्व में सिविल ड्रेस में बारात में पहुंची। उसके बाद गुड्डू की पहचान कर उसे दबोच लिया। हालांकि, शमशेर महिला के कपड़े पहनकर वहां से फरार हो गया। गुड्डू को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

कोलकाता में रह रहे थे दोनों

DSP प्रकाश सोय ने मीडिया से बातचीत में बताया कि गुड्डू और उसके साथी शमशेर ने कोलकाता में शरण ली थी, जहां से वे अपना रंगदारी का धंधा चला रहे थे। गुड्डू ने यह भी स्वीकार किया कि वह हिंदपीढ़ी इलाके के लोगों से रंगदारी वसूलता था। गुड्डू और शमशेर ने 2018 में कुख्यात गैंगस्टर सोनू इमरोज की हत्या में भी अहम भूमिका निभाई थी। सोनू इमरोज को 4 नवंबर 2018 को रांची के डेली मार्केट थाना क्षेत्र में घेर कर ताबड़तोड़ गोलियां मारी गई थीं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी।

सोनू इमरोज के हत्यारे गिरफ्तार, मामला अब तक चल रहा है

गुड्डू और शमशेर के खिलाफ हत्या और रंगदारी के कई मामले हैं। सोनू इमरोज की हत्या के बाद, पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था। शमशाद आलम उर्फ चपटा और तबरेज आलम उर्फ चमरा को उम्रभर की सजा सुनाई गई थी, जबकि मो. शकील को सबूतों के अभाव में बरी कर दिया गया था।

Related Articles