Home » Jamshedpur News : ईद मिलादुन्नबी को लेकर टेल्को थाना शांति समिति की बैठक, शांति और भाईचारे के साथ जुलूस निकालने की अपील

Jamshedpur News : ईद मिलादुन्नबी को लेकर टेल्को थाना शांति समिति की बैठक, शांति और भाईचारे के साथ जुलूस निकालने की अपील

ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर निकलने वाले जुलूस और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर हुई चर्चा

by Arvind Shrivastava
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

 Jamshedpur : ईद मिलादुन्नबी पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और भाईचारे के वातावरण में संपन्न कराने को लेकर शनिवार को टेल्को थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता टेल्को थाना प्रभारी सुरेश प्रसाद ने की। इस दौरान आगामी 26 अगस्त को आयोजित होने वाले ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर निकलने वाले जुलूस और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में बारीनगर मदरसा के प्रमुख मौलाना जियाउल्लाह ने बताया कि 26 अगस्त को सुबह सात बजे बारीनगर से जुलूस-ए-मोहम्मदी निकलेगा। जुलूस टेल्को एन टाइप, के टाइप डबल रोड होते हुए टेल्को एन टाइप इमामबाड़ा पहुंचेगा। इसके बाद खड़ंगाझाड़ चौक पहुंचकर फातिहा-खानी होगी। वहां से जुलूस लेबर ब्यूरो, टेल्को गेट, गोलमुरी और साकची होते हुए धातकीडीह पहुंचेगा, जहां जमशेदपुर के विभिन्न क्षेत्रों से निकलने वाले जुलूसों के साथ इसका समापन होगा।

मौलाना जियाउल्लाह ने बताया कि ईद मिलादुन्नबी पैगंबर हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम की यौमे पैदाइश यानी जन्मदिन की खुशी में मनाया जाता है।

थाना प्रभारी सुरेश प्रसाद ने लोगों से अपील की कि जुलूस के दौरान शांति, सद्भावना और भाईचारा बनाए रखें तथा प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पूरी तरह पालन करें। उन्होंने कहा कि जुलूस के दौरान ट्रैफिक नियमों का पालन करना और अनुशासन बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण वातावरण में पर्व संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन हरसंभव सहयोग के लिए तत्पर है।

बैठक में शांति समिति के सदस्य नंदलाल सिंह, रियाजुद्दीन खान, इम्तियाज अहमद, मनोज सिंह, ओम प्रकाश सिंह, मौलाना जियाउल्लाह, शाहिद परवेज, मोहम्मद आलम ताज, आमिर अली अंसारी, इसरार खान, पी.के. दास, महेश प्रसाद, एसए. खान, सुभाष राय, मंटू खान, मोहम्मद तौहीद सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Comment