Home » Chaibasa News : कोल्हान विवि में अप्रेंटिसशिप का दूसरा चरण में 397 अभ्यर्थियों को फिर मिलेगा मौका

Chaibasa News : कोल्हान विवि में अप्रेंटिसशिप का दूसरा चरण में 397 अभ्यर्थियों को फिर मिलेगा मौका

129 रिक्त पदों पर होगी नियुक्ति, 19 अगस्त तक भरें प्राथमिकता

by Rajeshwar Pandey
Kolhan University
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा : कोल्हान विश्वविद्यालय और इससे जुड़े 18 अंगीभूत कॉलेजों में अप्रेंटिसशिप के लिए दूसरे चरण की चयन प्रक्रिया आरंभ कर दी गई है। विवि द्वारा जारी सूचना के मुताबिक, पहले आवेदन कर चुके उम्मीदवारों के लिए प्राथमिकता जमा करने की प्रक्रिया 12 अगस्त से 19 अगस्त 2026 तक चलेगी।

जानकारी के अनुसार अप्रेंटिसशिप के लिए विवि को कुल 397 आवेदन मिले थे। विश्वविद्यालय मुख्यालय, पीजी विभाग और 18 अंगीभूत महाविद्यालयों में कुल 129 पद खाली हैं। इससे पूर्व विवि ने 107 अभ्यर्थियों की पहली सूची जारी की थी। इनमें से 39 अभ्यर्थियों ने कोल्हान विवि, पीजी विभाग एवं संबंधित कॉलेजों में योगदान दे दिया है और वर्तमान में कार्यरत हैं। अब शेष बचे पदों को भरने के लिए दूसरी सूची प्रकाशित की जाएगी। इसके लिए विवि ने पहले से आवेदन कर चुके शेष अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे निर्धारित समय सीमा के अंदर अपनी प्राथमिकता दर्ज कराएं। प्राथमिकता भरते समय कोल्हान विश्वविद्यालय और सभी 18 अंगीभूत कॉलेजों को अपनी सूची में शामिल करना अनिवार्य होगा।

अभ्यर्थी एनएटीएस आईडी और पासवर्ड के माध्यम से पोर्टल पर लॉगिन कर स्वयं या सीएससी केंद्र के जरिए प्राथमिकता दे सकते हैं। विवि प्रशासन ने कहा है कि अभ्यर्थी सिर्फ एक संस्थान को प्राथमिकता न दें। अधिक से अधिक योग्य उम्मीदवारों को लाभ मिले, इसके लिए विवि, पीजी विभाग और सभी 18 कॉलेजों को प्राथमिकता में रखें। आखिरी तारीख 19 अगस्त 2026 है। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि यह प्रक्रिया नए आवेदकों के लिए नहीं है।

Read Also Chaibasa News : केंद्र सरकार यदि बिल वापस नहीं लिया तो, झारखण्ड से बाहर नहीं जाने देंगे खनिज का ढेला : झामुमो

Related Articles