Home » Chaibasa News : केंद्र सरकार यदि बिल वापस नहीं लिया तो, झारखण्ड से बाहर नहीं जाने देंगे खनिज का ढेला : झामुमो

Chaibasa News : केंद्र सरकार यदि बिल वापस नहीं लिया तो, झारखण्ड से बाहर नहीं जाने देंगे खनिज का ढेला : झामुमो

खान एवं खनिज संशोधन विधेयक, 2026 को लेकर झामुमो ने केंद्र सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा

by Rajeshwar Pandey
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा : खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) संशोधन विधेयक, 2026 को लेकर झारखण्ड मुक्ति मोर्चा ने केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। पार्टी ने इसे राज्यों को आर्थिक रूप से पंगु बनाने वाला काला विधेयक बताया है।इसे लेकर रविवार को चाईबासा स्थित सनसाईन रेस्टोरेंट में जिला समिति की विशेष बैठक जिला अध्यक्ष सोनाराम देवगम की अध्यक्षता में हुई।

यह विधेयक संघीय व्यवस्था और राज्यों के संवैधानिक अधिकारों को करेगा कमजोर : मंत्री

मौके पर राज्य के मंत्री दीपक बिरुवा ने कहा कि यह विधेयक संघीय व्यवस्था और राज्यों के संवैधानिक अधिकारों को कमजोर करेगा। झारखण्ड खनिज संपन्न राज्य है। राज्य के गैर-कर राजस्व का 84% यानी करीब 11,000 करोड़ रुपये सालाना सिर्फ खनन से आता है। इस बिल के लागू होने पर राज्य को भारी वित्तीय नुकसान होगा। इसका असर मईया सम्मान, आबुआ आवास, सर्वजन पेंशन, 200 यूनिट बिजली माफी, कृषि ऋण माफी, फसल राहत, असाध्य रोग सहायता, गुरुजी क्रेडिट कार्ड, सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि जैसी योजनाओं पर पड़ेगा।

यह कानून झारखण्ड के विकास और जनकल्याण पर सीधा प्रहार

झामुमो पश्चिमी सिंहभूम जिला अध्यक्ष सोनाराम देवगम ने कहा कि यह कानून झारखण्ड के विकास और जनकल्याण पर सीधा प्रहार है। केंद्र को इसे अविलंब वापस लेना होगा। यदि सरकार पीछे नहीं हटी तो झारखण्ड से खनिज का एक ढेला भी बाहर नहीं जाने दिया जाएगा। पार्टी नेतृत्व जो भी आंदोलन तय करेगा, उसे हम पूरे दम से जमीन पर उतारेंगे।

बैठक में सांसद जोबा माझी, मंत्री दीपक बिरुवा, विधायक निरल पुरती, सुखराम उरांव, जगत माझी, नगर परिषद अध्यक्ष नितिन प्रकाश, सन्नी उरांव ने भी अपने विचार रखे। मोके पर पार्टी के केंद्रीय सदस्य, जिला पदाधिकारी, मोर्चा-संगठनों के पदाधिकारी, सोशल मीडिया प्रभारी और प्रखंड-नगर स्तर के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए।

बड़े जन आंदोलन की रूपरेखा तैयार

बैठक में बड़े जन आंदोलन की रूपरेखा तैयार की गई। आंदोलन को सफल बनाने के लिए गांव स्तर पर जनजागरण बैठक करने और प्रखंड व पंचायत समितियों को इसकी जिम्मेदारी देने का निर्णय लिया गया। पार्टी ने स्पष्ट किया कि केंद्रीय अध्यक्ष हेमंत सोरेन के नेतृत्व में झामुमो इस लड़ाई को अंतिम मुकाम तक ले जाएगा।

बैठक में जिला अध्यक्ष सोनाराम देवगम, मंत्री दीपक बिरुवा, सांसद जोबा माझी, विधायक निरल पुरती, सुखराम उरांव, जगत माझी, जिला सचिव राहुल आदित्य, नगर पर्षद अध्यक्ष नितिन प्रकाश, सन्नी उरांव, जिला समिति के पदाधिकारी सुभाष बनर्जी, इकबाल अहमद, दीपक कुमार प्रधान, विकास गुप्ता, दिनेश चन्द्र महतो, प्रेम मुण्डरी, चन्द्रमोहन बिरुवा, मानाराम कुदादा, विनय प्रधान, वृन्दावन गोप, विश्वनाथ बाड़ा, बन्धना उरांव, हरिलाल करजी, कान्डे तियु, मो० मोजाहिद, मोनिका बोयपाई, निसार हुसैन, मिथुन गागराई, अभिषेक सिंकु, दिलवर हुसैन, कश्मीर कान्डेयांग, कैसर परवेज, श्री गोप, मंगल सिंह तियु, चिरिया बुड़ीउली, मंगल सिंह तुबिद, जुन्डिया सिंकु, शशिभूषण पिंगुवा, राजेश पिंगुवा, लाला राउत, जवाहर बोयपाई, दुर्गा चरण देवगम, महेन्द्र तिरिया, वसीम अकरम हुसैन, लखन हेम्बरोम, गणेश बोदरा, राहुल तिवारी, बबलू गोडसोरा, सुनील बूढ़, सिलबिरियुस तिर्की, विष्णु मिंज, सेलाए मुण्डा, ताराकान्त सिजुई, नितेश माधव कारवा, जीतू बारी, सुनीता देवगम, सुखमति बानरा, डिम्बू तियु, शीला जामुदा, बसन्ती सुंडी समेत कई अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Read Also Chaibasa News : सर्वश्रेष्ठ कांवड़ सम्मान में रौनक केड़िया प्रथम व आरव को मिला द्वितीय स्थान

Related Articles