Home » Jamshedpur News : ईस्ट प्लांट बस्ती  में अस्तित्व सामाजिक संस्था ने मनाया भव्य सावन उत्सव

Jamshedpur News : ईस्ट प्लांट बस्ती  में अस्तित्व सामाजिक संस्था ने मनाया भव्य सावन उत्सव

अटल भवन में पहली बार हुआ आयोजन, सावन की मस्ती में महिलाओं और बच्चियों ने दी शानदार प्रस्तुतियां

by Arvind Shrivastava
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : ईस्ट प्लांट बस्ती स्थित अटल भवन, बर्मामाइंस में अस्तित्व सामाजिक संस्था की जिला अध्यक्ष एवं महिला विकास समिति की अध्यक्ष अन्नू चौबे के नेतृत्व में पहली बार भव्य सावन उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में संस्था की संस्थापक एवं सचिव मीरा तिवारी, समाजसेवी ब्यूटी तिवारी, रेनू तिवारी, सुनीता पांडे, जदयू की महानगर अध्यक्ष उषा राय एवं समाजसेवी अनिमा मंडल उपस्थित रहीं। अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद बच्चियों ने गणेश वंदना तथा राधा-कृष्ण पर आधारित मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया।
सावन उत्सव के दौरान रंगारंग नृत्य, खेल प्रतियोगिता, गायन प्रतियोगिता, रैंप वॉक सहित सावन से जुड़े सवाल-जवाब प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मिस सावन का खिताब पूजा रॉय ने जीता, जबकि मीरा सिंह द्वितीय और खुशबू देवी तृतीय स्थान पर रहीं। छोटी बच्चियों की नृत्य प्रतियोगिता में समृद्धि प्रथम, जयश्री द्वितीय और आराध्य तृतीय स्थान पर रहीं। सेजल और अनु सिंह को बेस्ट डांस का पुरस्कार दिया गया।
महिलाओं की नृत्य प्रतियोगिता में कोमल ने प्रथम, रितु ने द्वितीय और सुमित्रा देवी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। गायन प्रतियोगिता में प्रिया सिंह प्रथम तथा संगीता देवी द्वितीय रहीं। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं और बच्चियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और सावन के गीत-संगीत व नृत्य का आनंद उठाया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में ममता चौबे, मऊ आचार्य, अमला पाठक, निशी सिन्हा, निशा सिंह, खुशबू देवी, पूनम देवी, सोनी

Related Articles

Leave a Comment