Allu Arjun की फिल्म ’पुष्पा 2’ अब फैंस के बीच पहुंच चुकी है। फिल्म को लेकर सोशल मीडिया एक रात पहले से ही खासा एक्टिव है। यही वजह भी है कि इंस्टाग्राम हो या X, दोनों ही प्लेटफॉर्म पर Pushpa 2 ट्रेंड कर रहा है।
फिल्म इंडस्ट्री के जाने माने क्रिटिक तरण आदर्श ने फिल्म को लेकर अपना वर्डिक्ट सुना दिया है। तरण ने रिव्यू पोस्ट करते हुए फिल्म को मेगा ब्लॉकबस्टर बताया है। साढ़े चार स्टार्स देते हुए तरण ने फिल्म को वाइल्डफायर एंटरटेनर घोषित कर दिया है।
तरण अल्लू अर्जुन की एक्टिंग की तारीफ करते हुए आगे लिखते हैं कि इस साल के सारे अवार्ड्स उनके नाम पर रिजर्व कर दिए जाएं। तरण लिखते हैं, ,’एक शानदार, हाई-ऑक्टेन एंटरटेनर जो हर पहलू में बेहतरीन है। अल्लू अर्जुन ने शानदार प्रदर्शन किया है, जो फिल्म को ऊंचाई पर ले जाता है। सुकुमार की निर्देशन क्षमता अद्वितीय है, जिन्होंने कहानी को दिलचस्प मोड़ों के साथ प्रस्तुत किया। एक्शन सीक्वेंस थ्रिलिंग हैं और डायलॉग्स प्रभावी हैं। 3 घंटे 20 मिनट की रनटाइम लंबी लग सकती है, लेकिन संपादन ने पेसिंग को कसकर रखा है। डीएसपी का संगीत कहानी के साथ पूरी तरह मेल खाता है, और पूरा कास्ट, जिसमें फहाद फासिल और रश्मिका मांडना शामिल हैं, अपनी भूमिकाओं में शानदार हैं।
फैंस ने भी बताया सुपरहिट
सोशल मीडिया पर अगर फैंस का रिएक्शन देखें, तो उन्होंने फिल्म को अभी से ही सुपरहिट करार दे दिया है। X पर फिल्म के क्लिप्स वायरल हो रहे हैं, जहां अर्जुन की धमाकेदार एंट्री पर नॉन स्टॉप सिटी बजाते फैंस, उत्सुक नजर आ रहे हैं।

