Home » Opportunities For Arts Students : आर्ट्स स्टूडेंट्स के लिए भी हैं करियर के कई ऑप्शंस, IAS से लेकर बन सकते हैं प्रोफेसर व जज तक

Opportunities For Arts Students : आर्ट्स स्टूडेंट्स के लिए भी हैं करियर के कई ऑप्शंस, IAS से लेकर बन सकते हैं प्रोफेसर व जज तक

आर्ट्स स्ट्रीम छात्रों को रचनात्मकता, विश्लेषणात्मक सोच और बहुआयामी दृष्टिकोण प्रदान करती है, जिससे वे कई क्षेत्रों में सफलता प्राप्त कर सकते हैं। कला क्षेत्र के छात्र अपनी रुचि और योग्यता के आधार पर सही ही करियर का चुनाव करें।

by Rakesh Pandey
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली: आज के दौर में आर्ट्स स्ट्रीम के छात्रों के लिए करियर के असीमित अवसर उपलब्ध हैं। जहां पहले इसे केवल परंपरागत विषयों तक सीमित माना जाता था, अब यह धारणा बदल रही है। विशेषज्ञों का मानना है कि आर्ट्स स्ट्रीम छात्रों को रचनात्मकता, विश्लेषणात्मक सोच और बहुआयामी दृष्टिकोण प्रदान करती है, जिससे वे कई क्षेत्रों में सफलता प्राप्त कर सकते हैं। विशेषज्ञों की की मानें तो आर्ट्स स्ट्रीम के छात्रों के लिए शिक्षा, मीडिया, सिविल सर्विसेज, कानूनी क्षेत्र, डिजाइनिंग, डिजिटल मार्केटिंग, काउंसलिंग और क्रिएटिव फील्ड्स में वे अपने करियर को नई ऊंचाइयों तक ले जा सकते हैं। आवश्यक है कि छात्र अपनी रुचि और योग्यता के आधार पर सही करियर का चुनाव करें और उसमें उत्कृष्टता हासिल करें।

• शिक्षा और रिसर्च में करियर

विशेषज्ञों का कहना है कि आर्ट्स स्टूडेंट्स के लिए शिक्षा और रिसर्च क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं। वे इतिहास, राजनीतिक विज्ञान, समाजशास्त्र, अर्थशास्त्र, मनोविज्ञान और अन्य विषयों में विशेषज्ञता हासिल कर सकते हैं। डॉ. अनीता वर्मा, एक शिक्षाविद् और करियर काउंसलर, कहती हैं, “शिक्षा क्षेत्र में करियर बनाना न केवल स्थिरता प्रदान करता है बल्कि यह समाज के लिए भी उपयोगी होता है। आर्ट्स छात्र शिक्षक, प्रोफेसर, रिसर्च स्कॉलर और कंटेंट डेवलपर बन सकते हैं।”

• पत्रकारिता और जनसंचार

आज के डिजिटल युग में मीडिया और जनसंचार में आर्ट्स छात्रों के लिए बेहतरीन संभावनाएं हैं। समाचार पत्र, टेलीविजन, डिजिटल मीडिया, रेडियो और कंटेंट क्रिएशन जैसे क्षेत्रों में वे महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। वरिष्ठ पत्रकार नेहा तिवारी कहती हैं, “मीडिया और जनसंचार में करियर बनाने के लिए रचनात्मक सोच, विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण और कुशल लेखन क्षमता आवश्यक है, जो आर्ट्स स्टूडेंट्स के पास स्वाभाविक रूप से होती है। इसके लिए मॉस कॉम विभाग में कई कोर्स भी उपलब्ध हैं। जिसमें एमए इन मॉस कॉम, बीए इन जर्नलीज्म एंड मॉस कॉम आदि

• सिविल सर्विसेज और सरकारी क्षेत्र

संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) और राज्य स्तरीय लोक सेवा आयोग (पीएससी) की परीक्षाओं में हर साल बड़ी संख्या में आर्ट्स के छात्र सफलता प्राप्त करते हैं। करियर विशेषज्ञ श्रीमन त्रिगुण के अनुसार, “आर्ट्स छात्र प्रशासनिक सेवाओं, पुलिस सेवाओं, विदेश सेवा, राजस्व सेवाओं और अन्य सरकारी विभागों में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। इन परीक्षाओं के लिए आवेदन समय समय पर निकलता है। ऐसे में आर्ट्स के स्टूडेंट्स अप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए किसी भी विषय में स्नातक की योग्यता होनी चाहिए।

• क्रिएटिव आर्ट्स और डिजाइनिंग

आर्ट्स स्टूडेंट्स के लिए रचनात्मक क्षेत्र जैसे ग्राफिक डिजाइनिंग, फैशन डिजाइनिंग, इंटीरियर डिजाइनिंग, फाइन आर्ट्स और एनीमेशन में भी अपार संभावनाएं हैं। फैशन डिजाइनर सुनीता अग्रवाल कहती हैं, “अगर किसी के पास कला और रंगों की समझ है, तो फैशन या ग्राफिक डिजाइनिंग उनके लिए एक बेहतरीन करियर ऑप्शन हो सकता है।”

• मनोविज्ञान और काउंसलिंग

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में मानसिक स्वास्थ्य का महत्व बढ़ रहा है। इसलिए, मनोविज्ञान और काउंसलिंग के क्षेत्र में भी आर्ट्स छात्रों के लिए करियर के अच्छे विकल्प उपलब्ध हैं। मनोवैज्ञानिक डॉ. नीरज कुमार के अनुसार, “मनोविज्ञान का अध्ययन करने वाले छात्र काउंसलिंग, क्लीनिकल साइकोलॉजी, इंडस्ट्रियल साइकोलॉजी और हेल्थकेयर सेक्टर में शानदार करियर बना सकते हैं। इस क्षेत्र में कैरियर बनाने के लिए बीए इन साइकॉलिजी, एमए इन साइकॉलिजी व डिप्लोमा इन काउंसलिंग एंड थेरेपी जैसे प्रमुख कोर्स छात्र कर सकते हैं।

• वकालत और न्यायिक सेवाएं

कानूनी क्षेत्र भी आर्ट्स स्टूडेंट्स के लिए एक आकर्षक विकल्प है। वे कानून की पढ़ाई कर वकील, जज, कानूनी सलाहकार या मानवाधिकार कार्यकर्ता बन सकते हैं। कोऑपरेटिव लॉ कॉलेज के डॉ जितेंद्र कुमार कहते हैं कि कानूनी क्षेत्र में करियर बनाने के लिए तार्किक सोच, मजबूत संवाद कौशल और गहन अध्ययन की क्षमता आवश्यक होती है, जो आर्ट्स स्टूडेंट्स में प्रचुर मात्रा में पाई जाती है। इस क्षेत्र में कैरियर ऑप्शन के लिए बीए एलएलबी (इंटीग्रेटेड), एलएलबी, एलएलएम प्रमुख कोर्स हैं।

• इवेंट मैनेजमेंट और पब्लिक रिलेशंस (PR)

इवेंट मैनेजमेंट और पब्लिक रिलेशंस (पीआर) क्षेत्र भी आर्ट्स छात्रों के लिए एक शानदार करियर विकल्प है। इसमें कॉर्पोरेट इवेंट्स, पब्लिसिटी कैंपेन और ब्रांड मैनेजमेंट जैसी भूमिकाएं होती हैं। इवेंट मैनेजर अर्पिता सिंह कहती हैं, “जो लोग रचनात्मकता और योजना में माहिर होते हैं, उनके लिए इवेंट मैनेजमेंट और पीआर एक बेहद रोमांचक करियर हो सकता है।” इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय संबंधों, कूटनीति और सामाजिक कार्यों में भी आर्ट्स छात्रों के लिए बेहतरीन अवसर मौजूद हैं।

वे यूनाइटेड नेशंस, एनजीओ और अन्य सामाजिक संगठनों के साथ काम कर सकते हैं। सामाजिक कार्यकर्ता रेखा मेहता बताती हैं, “सामाजिक कार्य और अंतरराष्ट्रीय संबंधों में करियर बनाकर छात्र समाज के लिए सार्थक योगदान दे सकते हैं और वैश्विक स्तर पर परिवर्तन ला सकते हैं। इस क्षेत्र में कैरियर बनाने के लिए बीए इन पब्लिक रिलेशन, डिप्लोमा इन इवेंट मैनेजमेंट व एमबीए इन इवेंट मैनेजमेंट एंड पीआर।

करियर ऑप्शंस:

• डिजिटल मार्केटिंग और कंटेंट राइटिंग

डिजिटल युग में कंटेंट राइटिंग, ब्लॉगिंग, सोशल मीडिया मैनेजमेंट और डिजिटल मार्केटिंग में करियर की भारी संभावनाएं हैं। डिजिटल मार्केटिंग विशेषज्ञ रोहित गुप्ता कहते हैं, “आर्ट्स के छात्र यदि लेखन और विश्लेषण में माहिर हैं, तो वे कंटेंट राइटिंग और डिजिटल मार्केटिंग में बड़ा मुकाम हासिल कर सकते हैं। इसके लिए डिप्लोमा इन कंटेंट राईटर, डिजिटल मार्केटिंग में सर्टिफिकेट कोर्स कर सकते हैं।

• टीचिंग और रिसर्च :

आर्ट्स के छात्रों के लिए टीचिंग एक बेहतर कैरियर ऑप्शन है। इस क्षेत्र में स्कूल टीचर, कॉलेज प्रोफेसर, के अलावा रिसर्च के क्षेत्र में भी काम कर सकते हैं। इसके लिए बीएड, एमए, एमएड, पीएचडी व नेट जेआरएफ जैसे योग्यता की जरूरत है।

• फैशन डिजाइनिंग और इंटीरियर डिजाइनिंग

फैशन डिजाइनिंग और इंटीरियर डिजाइनिंग एक ऐसा क्षेत्र है जिसमें आर्ट्स के छात्र भी अपना कैरियर बना सकते हैं। फैशन डिजाइनर, इंटीरियर डिजाइनर, टेक्सटाइल डिजाइनर जैसे क्षेत्रों में हाल के दिन में रोजगार के अवसर बड़ी संख्या में जनरेट हो रहे हैं। इस क्षेत्र में कैरियर बनाने के लिए छात्राें काे बीए इन फैशन डिजाईनिंग, डिप्लोमा इन फैशन डिजाईनिंग, बीए इन इंटीरियर डिजाईनिंग जैसे कोर्स युवा कर सकते हैं।

Read Also- Bihar School Online Attendance : बिहार में सरकारी स्कूलों में ऑनलाइन उपस्थिति का नया कदम, 6 जिलों में शुरू होगी शुरुआत

Related Articles