Home » kolkata Fire : कोलकाता के होटल में भीषण अग्निकांड, 14 की दर्दनाक मौत, PM और CM ने जताया शोक, प्रधानमंत्री राहत कोष से दो-दो लाख रुपए देने का किया एलान

kolkata Fire : कोलकाता के होटल में भीषण अग्निकांड, 14 की दर्दनाक मौत, PM और CM ने जताया शोक, प्रधानमंत्री राहत कोष से दो-दो लाख रुपए देने का किया एलान

by Rakesh Pandey
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

कोलकाता : कोलकाता के मछुआ फल पट्टी इलाके में मंगलवार की रात एक बड़ा हादसा हो गया। एक होटल में अचानक लगी भीषण आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया, जिसके कारण एक महिला और दो मासूम बच्चों समेत 14 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। इस हृदयविदारक घटना में 13 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल भी हुए हैं। कोलकाता पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने इस दुखद घटना की जानकारी दी है।

पुलिस के अनुसार, मृतकों में 11 पुरुष भी शामिल हैं, जिनमें से 8 की पहचान अब तक की जा चुकी है। मृतकों की पहचान सुनिश्चित करने के लिए पुलिस की टीमें लगातार काम कर रही हैं। इस भयावह घटना की गंभीरता को देखते हुए, कोलकाता पुलिस ने तत्काल प्रभाव से एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन कर दिया है। यह एसआईटी आग लगने के कारणों और परिस्थितियों की गहन जांच करेगी।

पीएम मोदी ने बुधवार को सोशल मीडिया मंच एक्स पर कहा, ‘कोलकाता में आग लगने की दुर्घटना में लोगों की मौत से दुखी हूं। अपने प्रियजनों को खोने वालों के प्रति संवेदना। जख्मी लोगों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

पीएमएनआरएफ से प्रत्येक मृतक के परिजनों को 02-02 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। जख्मी लोगों को 50,000-50,000 रुपये दिए जाएंगे। गौरतब है कि मध्य कोलकाता के बड़ाबाजार में फलपट्टी मछुआ के पास स्थित ऋतुराज होटल में आग लगने से 14 लोगों की मौत हो गयी तथा कई अन्य जख्मी हुए हैं। आपको बता दें कि होटल के 42 कमरों में कुल 88 लोग ठहरे हुए थे। फिलहार रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी बुधवार सुबह अपनी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर लिखा, ‘बड़ाबाजार में लगी आग में 14 लोगों की मौत हो गई’। होटल में रखे ज्वलनशील पदार्थों के कारण इतने सारे लोग मारे गए। मैंने पूरी रात बचाव कार्यों की निगरानी में बिताई। हमने क्षेत्र में सबसे अधिक संख्या में दमकल गाड़ियां तैनात करने की भी व्यवस्था की है। घटना की जांच की जाएगी। मृतकों के परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं।

कोलकाता पुलिस कमिश्नर मनोज कुमार वर्मा ने बताया कि श्रतुराज होटल में यह आग लगने की घटना रात करीब 8:15 बजे हुई। 14 शव बरामद किए गए हैं। कई लोगों को टीमों ने बचाया है। आग पर काबू पा लिया गया है। राहत और बचाव कार्य जारी है। आगे की जांच जारी है। जांच के लिए एक विशेष टीम भी बनाई गई है। ’

अग्निशमन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, होटल में मंगलवार शाम करीब 7.30 बजे आग लगने की सूचना मिली थी। उस समय होटल के 42 कमरों में कुल 88 लोग मौजूद थे। आग की सूचना मिलते ही दमकल की 10 गाड़ियों को तुरंत मौके पर रवाना किया गया। दमकल कर्मियों ने घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद तड़के करीब 3.30 बजे आग पर काबू पाया।

पीएम मोदी और सीएम ममता ने 14 लोगों की मौत पर जताया शोक, प्रधानमंत्री राहत कोष से दो-दो लाख रुपये देने का किया एलान

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोलकाता के एक होटल में आग लगने और लोगों की मौत पर दुख व्यक्त किया है तथा मृतकों के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) को दो-दो लाख रुपये तथा जख्मी लोगों को 50,000-50,000 रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है।

अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘अभी तक आग लगने के निश्चित कारण का पता नहीं चल पाया है। हमारी फॉरेंसिक टीम घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण करेगी और साक्ष्य जुटाएगी। फिलहाल, सुरक्षा की दृष्टि से पूरी इमारत को घेर लिया गया है’।

इस दुखद घटना ने पूरे कोलकाता शहर को शोक में डुबो दिया है। मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रशासन की ओर से पीड़ितों को हरसंभव सहायता पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। अब सभी की निगाहें एसआईटी की जांच पर टिकी हैं, ताकि इस अग्निकांड के सही कारणों का पता चल सके और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए उचित कदम उठाए जा सकें।

Red Also- NAAC process changes : नैक की प्रक्रिया में बड़ा बदलाव, अब नहींं मिलेगा ग्रेड, क्या होगा आगे-पढ़ें

Related Articles