Home » India-Pak Tension: जम्मू और सांबा में बज रहे सायरन, पूरे शहर में ब्लैकआउट

India-Pak Tension: जम्मू और सांबा में बज रहे सायरन, पूरे शहर में ब्लैकआउट

by Anurag Ranjan
war
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के उरी सेक्टर में एक बार फिर पाकिस्तान की ओर से गोलीबारी की खबर सामने आई है। इस बार गोहालन गांव को निशाना बनाया गया है। भारतीय सेना ने पाकिस्तान की इस उकसावे भरी कार्रवाई का मुंहतोड़ जवाब देना शुरू कर दिया है।

जम्मू और सांबा में धमाकों के बाद ब्लैकआउट

जम्मू क्षेत्र में अचानक हुए तेज धमाकों की आवाजें कई इलाकों में सुनी गई हैं। जम्मू और सांबा जिलों में पूरी तरह से बिजली गुल (ब्लैकआउट) कर दिया गया है। इसी बीच, जम्मू एयरपोर्ट और आसपास के क्षेत्रों में सायरन बजने लगे, जिससे स्थानीय लोगों में भय और दहशत का माहौल बन गया है।

उमर अब्दुल्ला की चेतावनी: घरों में ही रहें, अफवाहों से बचें

मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (एक्स) पर कुछ तस्वीरें साझा करते हुए मौजूदा हालात को गंभीर बताया है। उन्होंने लिखा:

“जम्मू में अब ब्लैकआउट की स्थिति है, सायरन लगातार बज रहे हैं। वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर भी अंधेरा कर दिया गया है। मैं सभी नागरिकों से अपील करता हूँ कि वे सड़कों पर न निकलें, घर में सुरक्षित रहें या पास के सुरक्षित स्थानों पर चले जाएं। कृपया अफवाहों पर ध्यान न दें और बेबुनियाद खबरें न फैलाएं।”

Related Articles

Comments are closed.