सेंट्रल डेस्क : पाकिस्तान की ओर से भारत के खिलाफ हालिया आक्रामक कार्रवाई का जवाब भारतीय सेना ने बेहद सटीक और निर्णायक तरीके से दिया है। ऑपरेशन सिंदूर के तहत आतंकी लॉन्च पैड्स और सैन्य पोस्ट पर कार्रवाई कर भारत ने स्पष्ट संदेश दे दिया है—आतंक या हमला अब सिर्फ जवाब नहीं, बल्कि निर्णायक पराजय लाएगा।
पाकिस्तान में बढ़ती विद्रोह की आग : Pakistan Army Crisis 2025
भारत के जवाबी हमलों के बाद पाकिस्तान के अंदर हालात तेजी से बिगड़ रहे हैं। बलूचिस्तान, सिंध, खैबर पख्तूनख्वा और गिलगित-बाल्टिस्तान जैसे क्षेत्रों में विद्रोह अपने चरम पर है। बलूचिस्तान लिबरेशन फ्रंट और तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान ने सेना पर सीधे हमले किए हैं। बलूच लड़ाकों द्वारा किए गए हमले में पाक सेना के 12 जवान मारे गए। इस घटना ने साफ कर दिया है कि पाकिस्तान की सेना बाहरी मोर्चे के साथ-साथ आंतरिक संकट में भी घिरी हुई है।
संसद से सड़कों तक घिरी पाक सरकार : Political Crisis in Pakistan
पाकिस्तान की नेशनल असेंबली में प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ को :गीदड़’ कहकर अपमानित किया गया। सत्ताधारी वर्ग और सेना के खिलाफ लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है। देश के कई हिस्सों में सशस्त्र विद्रोह, जन आंदोलन और सरकार विरोधी प्रदर्शन हो रहे हैं। इस राजनीतिक अस्थिरता ने पाकिस्तान की आंतरिक स्थिति को और जटिल बना दिया है।
भारत के खिलाफ नाकाम साजिश, पाकिस्तान की बुरी तरह बेइज्जती : Failed Pakistan Drone Attack
8 मई की रात पाकिस्तान ने एक साथ सैकड़ों ड्रोन और मिसाइलों के जरिए भारत के सीमावर्ती क्षेत्रों को निशाना बनाने की कोशिश की। श्रीनगर, राजौरी, पठानकोट, जालंधर, जैसलमेर, और श्रीगंगानगर सहित 15 से अधिक शहरों पर हमले की योजना बनाई गई। लेकिन, भारतीय सेना की हाई-टेक एयर डिफेंस प्रणाली ने सभी हमलों को नाकाम कर दिया।
इस्तेमाल की गई भारतीय रक्षा प्रणाली
L-70 एंटी एयरक्राफ्ट गन
ZU-23 MM एंटी एयरक्राफ्ट गन
शिल्का डिफेंस सिस्टम
ICUG (Integrated Counter Unmanned Aerial Systems Grid)
पाकिस्तानी सेना की रणनीति विफल, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर किरकिरी : Pakistani Military Embarrassed
पाकिस्तानी सेना द्वारा किए गए स्वार्म ड्रोन हमलों की विफलता ने उसकी रणनीतिक क्षमता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। भारत ने सटीक जवाब देते हुए न केवल आतंकी लॉन्च पैड को तबाह किया, बल्कि पाकिस्तान की सैन्य साख को भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चोट पहुंचाई है। पाकिस्तान की बौखलाहट का ही नतीजा है कि अब वह LoC और IB पर नागरिक इलाकों को निशाना बना रहा है।
पाकिस्तान में सरेंडर की आहट : Pakistan Surrender 2025?
विशेषज्ञों के अनुसार, जिस तरह पाकिस्तान की सेना 1971 में सरेंडर करने पर मजबूर हुई थी, उसी तरह 2025 में भी वह नया इतिहास लिख सकती है। बलूचिस्तान और अन्य क्षेत्रों में बढ़ते विद्रोह, सेना के खिलाफ सशस्त्र हमले और राजनीतिक अस्थिरता इस ओर संकेत करते हैं कि पाक सेना के पास अब सरेंडर के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा है।
गिलगित-बाल्टिस्तान और सिंध में बगावत : Rebellion in Gilgit-Baltistan and Sindh
गिलगित-बाल्टिस्तान, जहां पाकिस्तान ने जबरन कब्जा जमाया था, वहां भी भारत के एक्शन के बाद विद्रोह और तेज हो गया है। जय सिंध मुत्ताहिदा महाज़ ने भी सरकार के खिलाफ सशस्त्र आंदोलन शुरू कर दिया है। पाकिस्तान अब अंदर और बाहर दोनों ओर से संकट में है।

