Home » RANCHI NEWS : टाटीसिल्वे में मिला युवक का शव, शरीर पर चोट के निशान

RANCHI NEWS : टाटीसिल्वे में मिला युवक का शव, शरीर पर चोट के निशान

सूचना मिलते ही टाटीसिल्वे थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेजा

by Vivek Sharma
रांची रेलवे स्टेशन के पास रेलवे पटरी किनारे एक युवती का शव मिला। पुलिस मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लेकर मामले की जांच में जुटी।
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

RANCHI : झारखंड की राजधानी रांची में टाटीसिल्वे थाना क्षेत्र के बड़ाम डेयरी फार्म के नजदीक स्थित मैदान में पुलिस ने एक युवक का शव बरामद किया है। शव मिलने की सूचना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। मृतक की पहचान जोरार के कैलाश नगर निवासी जितेंद्र तिवारी के पुत्र अभिजीत तिवारी के रूप में हुई है। पुलिस द्वारा प्रारंभिक जांच में युवक के शरीर पर कई जगह चोट के निशान पाए गए हैं, जिससे मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। आशंका जताई जा रही है कि युवक के साथ मारपीट की गई है।

सूचना मिलते ही टाटीसिल्वे थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस मामले की हर पहलू से जांच में जुटी है।

Related Articles