Home » Jharkhand Hindi News : कोडरमा में 38 जगहों पर लगे सीसीटीवी कैमरे, पुलिस की रहेगी पैनी नजर

Jharkhand Hindi News : कोडरमा में 38 जगहों पर लगे सीसीटीवी कैमरे, पुलिस की रहेगी पैनी नजर

एसपी ने बताया कि, “इन कैमरों के माध्यम से शहर में अपराध पर कड़ी निगरानी रखी जा सकेगी और अपराधियों की त्वरित पहचान कर गिरफ्तारी सुनिश्चित की जा सकेगी।”

by Rakesh Pandey
koderma-police-has-installed-cctv-cameras-at-38-important-places-in-city-jharkhand
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

कोडरमा: झुमरी तिलैया शहर में अब अपराधियों की खैर नहीं। कोडरमा पुलिस और चेंबर ऑफ कॉमर्स के संयुक्त प्रयास से शहर के 38 प्रमुख स्थानों पर हाई-टेक सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इन कैमरों की लाइव फीड झंडा चौक स्थित पुलिस बीट ऑफिस में स्थापित कंट्रोल यूनिट में सीधे दिखाई जाएगी।

एसपी अनुदीप सिंह ने किया कंट्रोल यूनिट का उद्घाटन

इस सुरक्षा पहल की शुरुआत कोडरमा एसपी अनुदीप सिंह की उपस्थिति में की गई। उनके साथ जिले के अन्य पुलिस पदाधिकारी और चेंबर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारी भी मौजूद रहे। एसपी ने बताया कि, “इन कैमरों के माध्यम से शहर में अपराध पर कड़ी निगरानी रखी जा सकेगी और अपराधियों की त्वरित पहचान कर गिरफ्तारी सुनिश्चित की जा सकेगी।”

10 साल बाद फिर लौटी शहर में डिजिटल निगरानी

करीब 10 साल पहले कोडरमा पुलिस ने शहर के चार प्रमुख स्थानों महाराणा प्रताप चौक, सुभाष चौक, झंडा चौक और पूर्णिमा टॉकीज पर सीसीटीवी कैमरे लगाए थे, लेकिन समय के साथ वे सभी कैमरे खराब हो गए थे। अब पुनः सामूहिक सहयोग से सुरक्षा नेटवर्क को फिर से मजबूत किया गया है।

बचे इलाकों में भी जल्द लगेंगे कैमरे: एसपी अनुदीप सिंह

एसपी ने जानकारी दी कि अभी 38 लोकेशन पर कैमरे लगाए गए हैं, लेकिन शेष स्थानों पर भी जल्द ही सीसीटीवी नेटवर्क स्थापित किया जाएगा। इसका उद्देश्य है कि कोडरमा को अपराधमुक्त और पूरी तरह निगरानीयुक्त शहर बनाया जाए।

Read Also- Bihar Education News : सरकारी शिक्षक अगर ट्यूशन पढ़ाते पकड़े गए तो जाएगी नौकरी, एक्शन में शिक्षा विभाग और ACS एस सिद्धार्थ

Related Articles