Home » Jamshedpur Illegal Hoardings : जमशेदपुर में अवैध होर्डिंगों का जंजाल, नगर निगम की कार्रवाई शुरू

Jamshedpur Illegal Hoardings : जमशेदपुर में अवैध होर्डिंगों का जंजाल, नगर निगम की कार्रवाई शुरू

by Anand Mishra
Jamshedpur Illegal Hoardings
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर : शहर में अवैध तरीके से लगे बड़े-बड़े होर्डिंग अब जमशेदपुर नगर निगम के निशाने पर हैं। इन अवैध होर्डिंगों के कारण जहां एक तरफ शहर की सुंदरता पर दाग लग रहा है, वहीं दूसरी तरफ ये लोगों के लिए जानलेवा साबित हो सकते हैं। हैरानी की बात यह है कि नगर निगम को भी कई अवैध होर्डिंगों की कोई जानकारी नहीं है। शहर में कई वर्षों से पुराने और बड़े होर्डिंग लगाकर लोग लाखों रुपये की कमाई कर रहे हैं, जिससे सरकार को हर महीने लाखों रुपये का राजस्व नुकसान हो रहा है।

Jamshedpur Illegal Hoardings : नगर निगम एक्शन में, 50 से अधिक होर्डिंग हटाए

हालांकि, अब जमशेदपुर नगर निगम इस मामले पर पूरी तरह से एक्शन में दिख रहा है और उसने अवैध होर्डिंगों के खिलाफ मुहिम छेड़ दी है। इसके तहत नगर निगम की टीम ने शहर के विभिन्न हिस्सों से 50 से अधिक बड़े होर्डिंगों को हटा दिया है। चौंकाने वाली बात यह है कि कई ऐसे होर्डिंग भी लगे पाए गए हैं, जिनकी जानकारी नगर निगम तक को नहीं है, जिनमें थानों और सरकारी कार्यालयों के आसपास लगे होर्डिंग भी शामिल हैं।

Jamshedpur Illegal Hoardings : होर्डिंग मालिकों पर कार्रवाई की जाएगी : उप नगर आयुक्त

इस संबंध में जानकारी देते हुए जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति (JNAC) के उप नगर आयुक्त कृष्ण कुमार ने बताया कि नगर निगम की ओर से शहर के सभी होर्डिंग मालिकों को नोटिस जारी किया गया है। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि यदि किसी होर्डिंग की जानकारी नगर निगम को नहीं दी गई, तो उन सभी को हटाया जाएगा और संबंधित होर्डिंग मालिक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। नगर निगम का यह कदम शहर को अवैध होर्डिंगों से मुक्त कराने और राजस्व की चोरी को रोकने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Read Also- Jamshedpur Welding Accident : जमशेदपुर में वेल्डिंग दुकान में सिलेंडर फटा, मजदूर गंभीर रूप से घायल, ट्रक क्षतिग्रस्त

Related Articles