Home » RANCHI NEWS: कृषि मंत्री ने किया नेपाल हाउस में विभागीय कार्यालय का औचक निरीक्षण, अनुपस्थित कर्मियों पर होगी बड़ी कार्रवाई

RANCHI NEWS: कृषि मंत्री ने किया नेपाल हाउस में विभागीय कार्यालय का औचक निरीक्षण, अनुपस्थित कर्मियों पर होगी बड़ी कार्रवाई

by Vivek Sharma
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

RANCHI (JHARKHAND): राज्य की कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने शुक्रवार को नेपाल हाउस स्थित विभागीय कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। अचानक मंत्री के निरीक्षण से कार्यालय में हड़कंप मच गया। वहीं कई अधिकारी व कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। मंत्री ने सभी कोषांगों का निरीक्षण करते हुए कर्मियों की उपस्थिति और योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली।

अनुपस्थित कर्मियों से मांगा जाएगा जवाब

निरीक्षण के दौरान मंत्री ने पाया कि कई कर्मचारी तय समय पर कार्यालय नहीं पहुंचे थे। कुछ अधिकारी और कर्मचारी निरीक्षण की जानकारी मिलने के बाद हड़बड़ी में कार्यालय आते दिखे। वहीं कुछ अधिकारी अपने सहयोगी कर्मियों का बहाना बनाते नजर आए। इस दौरान बायोमीट्रिक उपस्थिति डेटा को संग्रहित किया गया।

जिसमें देर से आने वाले और अनुपस्थित कर्मियों की सूची तैयार की जा रही है। मंत्री ने साफ किया कि इस सूची के आधार पर अनुपस्थित पदाधिकारी और कर्मचारियों को शो कॉज नोटिस जारी किया जाएगा और उनसे जवाब मांगा जाएगा।

अनुशासन बनाए रखना जरूरी

कृषि मंत्री ने कहा कि समय पर उपस्थिति सुनिश्चित करना और कार्यस्थल पर अनुशासन बनाए रखना विकास योजनाओं की गति के लिए अत्यंत आवश्यक है। बेहतर कार्य संस्कृति से ही योजनाओं का समय पर क्रियान्वयन हो सकता है और किसानों तथा पशुपालकों तक सरकारी योजनाओं का लाभ तेजी से पहुंचाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि विभाग में समय की पाबंदी लागू करने से कार्यों में पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ेगी, जिससे विकास कार्यों को मजबूती मिलेगी।

समय पर पहुंचे कार्यालय

उन्होंने पदाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी कर्मचारी और अधिकारी तय समय पर कार्यालय पहुंचें और बिना किसी ठोस कारण के अनुपस्थित रहने पर कार्रवाई के लिए तैयार रहें। मंत्री ने कहा कि किसानों के हित में संचालित योजनाओं को लेकर कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। विभागीय योजनाओं की प्रगति की निरंतर समीक्षा की जाएगी ताकि सरकारी योजनाओं का वास्तविक लाभ किसानों तक पहुंचे।

READ ALSO: Ranchi News: रांची को मिलेगी देश की दूसरी फ्लैशचार्ज इलेक्ट्रिक बस, बनेगा ₹350 करोड़ रुपये का इंटरचेंज



Related Articles