17

- जमशेदपुर : टाटा स्टील में हुए वेज रिवीजन समझौता में पूरा लाभ नहीं मिलने से डरे टाटा स्टील डाउन स्ट्रीम प्रोडक्ट लिमिटेड (टीएसडीपीएल) के ईएसएस लेकर कंपनी से अलग हुए कर्मचारियों ने यूनियन महासचिव त्रिदेव सिंह से मिला। कर्मचारियों ने यूनियन महासचिव से आग्रह किया कि वेज रिवीजन समझौता में उनलोगों को वे सारे लाभ मिलना चाहिए जो प्रबंधन और यूनियन ने वादा किया है। साथ ही पूर्व कर्मचारियों ने त्रिदेव सिंह से कहा कि ईएसएस नहीं लेने पर कुछ कर्मचारियों को दूसरे प्लांट में नहीं भेजने और जमशेदपुर में ही रखने की सूचना है। हमलोगों में से कुछ कर्मचारी भी चाहते हैं और जो जरूरतमंद हैं उनका ईएसएस वापस लेकर जमशेदपुर में काम करने का फिर अवसर दें। महासचिव ने कर्मचारियों से इस संबंध में लिखित रूप से यूनियन अध्यक्ष को भी एक आवेदन देने को कहा ताकि उस आधार पर यूनियन प्रबंधन से बात कर सकें। कर्मचारियों ने बेंगलुरु से अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय के शहर लौटने पर मिलने का निर्णय लिया है।

