
Khunti (Jharkhand) : झारखंड के खूंटी जिले में सरकारी विद्यालयों में कार्यरत सहायक शिक्षकों को त्योहार में भी पैसे के लिए तरसना पड़ रहा है। जबकि, सरकार ने जिला शिक्षा विभाग को दीपावली व छठ के मद्देनजर सहायक शिक्षकों को अग्रिम भुगतान (Advance Payment) करने का निर्देश दिया था। बावजूद अबतक शिक्षकों को भुगतान नहीं हुआ है।
संघ ने जताई नाराजगी
इस पर सहायक अध्यापक प्रशिक्षित संघ के जिलाध्यक्ष संजय कुमार पाठक ने नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा है कि दीपावली और छठ जैसे महत्वपूर्ण त्योहारों पर सहायक प्राध्यापकों को मानदेय का भुगतान नहीं होना सदैव अनुचित है। क्योंकि, सरकार की ओर से दीपावली और छठ पूजा को देखते हुए अग्रिम भुगतान के लिए पत्र जारी किया गया था।
16 अक्टूबर तक डाटा अपलोड करने का था निर्देश
इसमें 16 अक्टूबर तक सभी जिलों को डेटा अपलोड कर लेने को कहा गया था। इसके बाबजूद भुगतान नहीं हुआ। इसकी जवाबदेही तय होनी। इसकी जिम्मेवारी किसकी है? दुर्गा पूजा में भी अग्रिम भुगतान की बात कही गई थी। उस समय भी भुगतान नहीं हुआ।
पारा शिक्षकों के साथ सौतेला व्यवहार
उन्होंने कहा कि अल्प मानदेय भोगी पारा शिक्षकों के साथ इस प्रकार का सौतेला व्योहार क्यों किया जा रहा है। जबकि, जिला रेंकिंग में किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। इसके लिए सहायक अध्यापकों को जागरूक किया जाता है। इसके बावजूद खूंटी जिला का डेटा हमेशा लेट से पहुंचता है, जो काफी दुखद है।

