Home » Jamshedpur News डिमना से बरसोल तक हाईवे पर अवैध पार्किंग के खिलाफ कार्रवाई, 25 वाहनों पर 2.50 लाख से अधिक जुर्माना

Jamshedpur News डिमना से बरसोल तक हाईवे पर अवैध पार्किंग के खिलाफ कार्रवाई, 25 वाहनों पर 2.50 लाख से अधिक जुर्माना

जांच अभियान में सड़क सुरक्षा टीम के सदस्य भी शामिल थे। टीम ने हाईवे के विभिन्न स्थानों पर जांच कर अनधिकृत तरीके से खड़े वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की।

by Mujtaba Haider Rizvi
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : पूर्वी सिंहभूम जिले में हाईवे पर अवैध पार्किंग करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ जिला परिवहन विभाग ने कार्रवाई की है। उपायुक्त के निर्देश पर जिला परिवहन पदाधिकारी महेश्वरी प्रसाद यादव के नेतृत्व में डिमना चौक से बहरागोड़ा के बरसोल थाना क्षेत्र तक जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले 25 वाहनों से 2.50 लाख रुपये से अधिक जुर्माना वसूला गया।

जांच अभियान में सड़क सुरक्षा टीम के सदस्य भी शामिल थे। टीम ने हाईवे के विभिन्न स्थानों पर जांच कर अनधिकृत तरीके से खड़े वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की। अधिकारियों ने बताया कि हाईवे पर बेतरतीब ढंग से वाहन खड़े करने से यातायात बाधित होता है। इससे दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ने के साथ अन्य वाहन चालकों और राहगीरों की सुरक्षा भी प्रभावित होती है।

जिला परिवहन पदाधिकारी महेश्वरी प्रसाद यादव ने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की। उन्होंने कहा कि हाईवे पर वाहन खड़ा करने के लिए निर्धारित सुरक्षित पार्किंग स्थलों का ही इस्तेमाल किया जाना चाहिए। अनधिकृत स्थानों पर पार्किंग करने से सड़क पर आवागमन में परेशानी होती है और हादसों का खतरा बढ़ता है।

जिला परिवहन विभाग ने स्पष्ट किया कि हाईवे पर यातायात व्यवस्था को सुचारु और सुरक्षित बनाए रखने के लिए अवैध पार्किंग के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Read also – Chaibasa Road Accident : चाईबासा-चक्रधरपुर मार्ग पर शराब लदा पिकअप पलटा, सड़क पर बिखरीं 209 पेटियां

Related Articles

Leave a Comment