Jamshedpur (Jharkhand) : जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित मिसेज केएमपीएम वोकेशनल कॉलेज (Mrs. KMPM Vocational College) में राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया। इस अवसर पर कॉलेज के एनएसएस क्लब (NSS Club) की ओर से विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्र-छात्राओं में एकता, अखंडता और राष्ट्रप्रेम की भावना जागृत करना था।
छात्र-छात्राओं ने लिया संकल्प
कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज की कार्यवाहक प्रभारी प्राचार्य डॉ. रीता कुमारी ने की। इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी डॉ. शशि किरण तिवारी विशेष रूप से उपस्थित थीं। कार्यक्रम का नेतृत्व एनएसएस क्लब के अध्यक्ष अभिजीत सिंह ने किया। कार्यक्रम के आयोजन में सचिव अश्विका और संयुक्त सचिव प्रिया सिंह की अग्रणी भूमिका रही। कार्यक्रम के दौरान स्वयंसेवकों ने सरदार वल्लभभाई पटेल की जीवनी और उनके योगदान पर प्रकाश डाला। इस दौरान सभी छात्र-छात्राओं ने देश की एकता, अखंडता और समरसता को बनाए रखने का संकल्प लिया।
एकता ही राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति : डॉ. रीता कुमारी
कार्यक्रम के समापन पर कॉलेज की कार्यवाहक प्रभारी प्राचार्य डॉ. रीता कुमारी ने छात्र-छात्राओं का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि “एकता ही राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति है, और युवाओं को इसका सदैव पालन करना चाहिए।” कार्यक्रम के आयोजन व संचालन में कॉलेज की एनएसएस इकाई के स्वयंसेवकों की सराहनीय भूमिका रही।

