Home » Saraikela News: सरायकेला में पानी के विवाद में युवक ने अपनी बहन और जीजा पर चाकू से किया हमला , फरार आरोपी की तलाश में छापेमारी

Saraikela News: सरायकेला में पानी के विवाद में युवक ने अपनी बहन और जीजा पर चाकू से किया हमला , फरार आरोपी की तलाश में छापेमारी

Saraikela News: खेत में पानी के बंटवारे को लेकर पिछले कुछ दिनों से तनाव बना हुआ था। घटना के बाद आरोपी युवक बासिल मेलगांडी फरार हो गया है.

by Mujtaba Haider Rizvi
Fight over water in Saraikela.
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Saraikela : सरायकेला जिले के सीनी ओपी क्षेत्र अंतर्गत चेतानपुरा गांव में सोमवार सुबह एक घटना हो गई। यहां पानी बांटने को लेकर विवाद हो गया। यह विवाद अचानक हिंसक हो गया। आपसी झगड़े के बीच एक युवक ने अपनी बहन और जीजा पर चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। आरोपी फरार हो गया है। पुलिस उसकी तलाश में छापेमारी कर रही है।

बताते हैं कि डोलानडीह गांव के रहने वाले कुश पाड़ेया और उनकी पत्नी बुधनी खेत में पानी के बंटवारे को लेकर विवाद सुलझाने चेतानपुरा पहुंचे थे। इसी बीच उनकी बात पर युवक बासिल मेलगांडी भड़क गया और गुस्से में उसने चाकू से हमला कर दिया। इस घटना में कुश पाड़ेया गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि, बुधनी के हाथ और कंधे में चोट आई है।

घटना के बाद ग्रामीणों ने फौरन घायलों को सरायकेला सदर अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने कुश पाड़ेया की हालत चिंताजनक बताई है। उन्हें एमजीएम डिमना रेफर कर दिया गया है। जबकि बुधनी को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेजा गया।

सूचना मिलते ही सीनी ओपी पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने बताया कि खेत में पानी के बंटवारे को लेकर पिछले कुछ दिनों से तनाव बना हुआ था। घटना के बाद आरोपी युवक बासिल मेलगांडी फरार हो गया है और उसकी तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है।

Read Also- Jamshedpur News : जमशेदपुर में ओला सर्विस सेंटर के सामने एक कार जल कर राख, इलाके के लोगों में नाराजगी

Related Articles