Home » RANCHI NEWS: झारखंड सरकार ST स्टूडेंट्स को कराएगी निःशुल्क कोचिंग, JEE-NEET की तैयारी का है मौका

RANCHI NEWS: झारखंड सरकार ST स्टूडेंट्स को कराएगी निःशुल्क कोचिंग, JEE-NEET की तैयारी का है मौका

by Vivek Sharma
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

RANCHI: झारखंड सरकार ने राज्य के मेधावी अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के स्टूडेंट्स को इंजीनियरिंग और मेडिकल क्षेत्र में बेहतर अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से झारखंड अनुसूचित जनजाति शिक्षण उत्थान कार्यक्रम की शुरुआत की है। यह कार्यक्रम अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यक और पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग द्वारा संचालित किया जा रहा है।

कार्यक्रम के तहत JEE और NEET की तैयारी के लिए पूर्णतः निःशुल्क आवासीय कोचिंग दी जाएगी। कोचिंग में चयनित स्टूडेंट्स को विश्वस्तरीय शिक्षण, रहने-खाने की सुविधा, ई-कॉन्टेंट सहित टैबलेट, पुस्तकालय और अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी।

परियोजना निदेशक, समेकित विकास जनजाति अभिकरण रांची और कार्यक्रम की संचालन समिति के अध्यक्ष संजय कुमार भगत ने बताया कि इस योजना का मुख्य उद्देश्य उन जनजातीय स्टूडेंट्स को बेहतर शिक्षा देना है जिनके सपने आर्थिक स्थिति के कारण अधूरे रह जाते हैं। उन्होंने कहा कि सरकार चाहती है कि आर्थिक सीमाएं प्रतिभा में बाधा न बनें। इसलिए यह योजना एसटी विद्यार्थियों को डॉक्टर और इंजीनियर बनने की दिशा में मजबूत सहारा प्रदान करेगी।

योजना की खासियत

कोचिंग सुविधा पूरी तरह निःशुल्क मिलेगी।

कुल 300 स्टूडेंट्स का चयन।

आवासीय कोचिंग हिंदपीढ़ी रांची स्थित मल्टीपर्पस हॉल-कम-ट्रेनिंग सेंटर में दी जाएगी।

कार्यक्रम का संचालन मोशन एजुकेशन, कोटा के सहयोग से किया जाएगा।

टैबलेट, लाइब्रेरी और डिजिटल अध्ययन सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

चयनित स्टूडेंट्स को निःशुल्क मिलेगी सुविधा

विशेषज्ञ शिक्षकों द्वारा उच्चस्तरीय कोचिंग

युवक और युवतियों के लिए अलग छात्रावास

अध्ययन सामग्री एवं टैबलेट

पुस्तकालय एवं डिजिटल अध्ययन संसाधन

ये है पात्रता

स्टूडेंटझारखंड राज्य के अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग से होना चाहिए।

आवेदक झारखंड का स्थायी निवासी हो।

स्टूडेंट के माता-पिता नियमित सरकारी सेवा में न हों।

जो स्टूडेंट पहले से अन्य सरकारी योजनाओं में कोचिंग प्राप्त कर रहे हैं, वे पात्र नहीं।

ये जरूरी है दस्तावेज

जाति प्रमाणपत्र (ST)

अंकतालिका

आधार कार्ड

पासपोर्ट साइज फोटो

आवेदन प्रक्रिया

ऑनलाइन आवेदन: www.jharkhandshikshanutthan.com पर जाकर आवेदन करें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।

ऑफलाइन आवेदन

फॉर्म वेबसाइट से डाउनलोड करें या ITDA / जिला कल्याण कार्यालय से प्राप्त करें।
दस्तावेज संलग्न कर संबंधित कार्यालय में जमा करें।
ऐसे होगी चयन प्रक्रिया
दस्तावेज सत्यापन और मेरिट/स्क्रीनिंग टेस्ट के आधार पर चयन किया जाएगा। चयनित स्टूडेंट्स को पोर्टल और विभागीय सूचना के माध्यम से जानकारी दी जाएगी। आवेदन की अंतिम तिथि 19 नवंबर 2025 शाम 5 बजे तक है।

Related Articles