Home » Jamshedpur News : पोटका में पत्थर खदान हादसा, डंपर की चपेट में आकर दो मजदूरों की मौत

Jamshedpur News : पोटका में पत्थर खदान हादसा, डंपर की चपेट में आकर दो मजदूरों की मौत

Jamshedpur News : डंपर चढ़ाई की ओर बढ़ रहा था कि अचानक उसका ब्रेक फेल हो गया। इसके बाद, वाहन अनियंत्रित होकर पीछे की ओर लुढ़कने लगा।

by Mujtaba Haider Rizvi
Two labourers died after being hit by a dumper in a stone mine accident at Potka near Jamshedpur, Jharkhand. Rescue teams reached the site and investigation is underway.
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिले के पोटका थाना क्षेत्र में सरमंदा पत्थर खदान में मंगलवार दोपहर बड़ा हादसा हो गया। खनन के काम के दौरान डंपर की चपेट में आकर दो मजदूरों की मौत हो गई। मृतकों में शुभोजित गोप (30) और टुकलू सरदार (28) हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, खनन के बाद डंपर में बड़े-बड़े पत्थर लादे गए थे। इसी बीच डंपर चढ़ाई की ओर बढ़ रहा था कि अचानक उसका ब्रेक फेल हो गया। इसके बाद, वाहन अनियंत्रित होकर पीछे की ओर लुढ़कने लगा। हादसे के दौरान शुभोजित डंपर की केबिन में था, जबकि टुकलू पत्थरों के साथ डाले में बैठा था। डंपर को तेजी से पीछे की ओर लुढ़कता देख दोनों ने कूदकर जान बचाने की कोशिश की, लेकिन इसी बीच वाहन पलट गया और दोनों उसके नीचे दब गए। मौके पर ही उन दोनों की मौत हो गई।

सूचना मिलते ही पोटका थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज-अस्पताल भेज दिया। हादसे के बाद खदान क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल रहा।

Read Also: Photon News Exclusive : घाटशिला विधानसभा क्षेत्र में वोट के लिए नोट बांटने वाला युवक धालभूमगढ़ में गिरफ्तार, जानें किस प्रत्याशी के लिए बांट रहा था रुपये


Related Articles