Home » Potka Stone Mine Accident : पोटका के सरमदा पत्थर खदान हादसे में दो मजदूरों की मौत के मामले में खदान मालिक व मुंशी समेत चार पर एफआईआर | Potka Police Case

Potka Stone Mine Accident : पोटका के सरमदा पत्थर खदान हादसे में दो मजदूरों की मौत के मामले में खदान मालिक व मुंशी समेत चार पर एफआईआर | Potka Police Case

by Mujtaba Haider Rizvi
Potka Stone Mine Accident
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : पोटका के सरमदा खदान में 11 नवंबर को दोपहर बाद 3:30 बजे एक हादसा हो गया था। इस हादसे में दो मजदूरों की जान चली गई थी। इस मामले में गुरुवार को पोटका पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है। थाने में चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हुई है। मामले में पत्थर खदान के मालिक, मुंशी, हाइवा ट्रक मालिक और हाइवा चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

गौरतलब है कि पत्थर खदान से पत्थर लोड करने के बाद ट्रक जेएच 05 यू 6288 ऊपर चढ़ रहा था। ट्रक पर दो मजदूर शुभोजित गोप और टुकलू सरदार सवार थे। अचानक हाइवा का ब्रेक फेल हो गया और हाइवा ढलान से तेजी से पीछे आने लगा। तभी यह दोनों मजदूर हाइवा से कूद गए। इन पर हाइवा पलट गया। दोनों मजदूर हाइवा में दब गए और उन्होंने मौके पर दम तोड़ दिया था। इस मामले में पुलिस ने मृतक के परिजन पोटका थाना क्षेत्र के रूलाडीह गांव के रहने वाले सुखू सरदार के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज की है। सरमदा में सुजीत कुमार मंडल को लगभग 3 एकड़ भूमि पर पत्थर खनन का लीज मिला है। यह घटना इन्हीं के खनन क्षेत्र में हुई है।

Read Also- Jamshedpur News : टाटानगर स्टेशन पार्किंग में बवाल, बर्मामाइंस थाना के मुंशी और पार्किंग कर्मचारियों में बहस

Related Articles