Home » RANCHI NEWS: बूटी मोड़ में निगम की भूमि से अतिक्रमण हटाने का निर्देश,  श्रमिकों को बांटे गए जॉब कार्ड

RANCHI NEWS: बूटी मोड़ में निगम की भूमि से अतिक्रमण हटाने का निर्देश,  श्रमिकों को बांटे गए जॉब कार्ड

by Vivek Sharma
RANCHI NAGAR NIGAM
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

RANCHI: रांची नगर निगम के प्रशासक सुशांत गौरव ने शनिवार को बूटी मोड़ स्थित निगम की 0.44 एकड़ भूमि का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने भू-खण्ड पर हो रहे अतिक्रमण का अवलोकन किया तथा स्थल के री-डेवलपमेंट प्लान के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि भूमि को अतिक्रमण मुक्त करते हुए लोगों की सुविधा के अनुरूप एक सुव्यवस्थित मास्टर प्लान तैयार किया जाए। उन्होंने क्षेत्र में वेंडिंग जोन का प्रस्ताव तैयार कर आस-पास के वेंडर्स को नियमित स्थान उपलब्ध कराने को कहा।

लोगों से की गई अपील

उन्होंने कहा कि बूटी मोड़ शहर का महत्वपूर्ण प्रवेश द्वार है। जहां पर आगंतुकों की सहूलियत हेतु एक शेल्टर होम का निर्माण प्रस्तावित किया जाए। दूरदराज से आने वाले दिहाड़ी मजदूरों के लिए एक लेबर चौक विकसित किया जाए, ताकि उन्हें एक सुरक्षित व निर्धारित स्थान प्राप्त हो सके। प्रशासक ने कहा कि रांची नगर निगम शहरवासियों, वेंडरों, बाहरी आगंतुकों और दिहाड़ी मजदूरों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने हेतु प्रतिबद्ध है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि शहर में स्वच्छता बनाए रखें, नियमों का पालन करें और शहर को सुंदर स्वरूप देने में सहयोग करें।

7 वार्डों में लगा शिविर

आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार’ कार्यक्रम अंतर्गत सेवा का अधिकार सप्ताह के तहत रांची नगर निगम के 7 वार्डों में शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान आवेदन प्राप्त करते हुए ऑन स्पॉट समस्याओं का निष्पादन किया गया। प्रशासक ने वार्ड 8 बिरसा मुंडा समाधि स्थल और वार्ड 6 बांधगाड़ी सामुदायिक भवन में आयोजित शिविरों का निरीक्षण किया। उन्होंने आम लोगों से भी वार्ता करते हुए उनकी समस्याएं सुनी। वहीं त्वरित निष्पादन का निर्देश दिया। उन्होंने लोगों से शिविरों में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने की अपील की।

एक ही दिन शिकायत-समाधान

उन्होंने कहा कि विभिन्न सरकारी सेवाओं, योजनाओं और शिकायत निवारण की सुविधाएं एक ही स्थान पर, उसी दिन उपलब्ध कराई जा रही हैं। इसके अलावा प्रशासक ने वार्ड 8 के शिविर में ऑन-द-स्पॉट मुख्यमंत्री श्रमिक योजना के लाभुकों को जॉब कार्ड व वेंडर्स को वेंडर कार्ड दिए। इसके अलावा वार्ड 7 और 9 में उप प्रशासक रविंद्र कुमार, सहायक लोक स्वास्थ्य पदाधिकारी डॉ आनंद शेखर झा और सहायक प्रशासक निहारिका तिर्की ने लाभुकों के बीच मुख्यमंत्री श्रमिक योजना के लाभुकों को जॉब कार्ड प्रदान किए गए।  उप प्रशासक गौतम प्रसाद साहू ने वार्ड 3, 4 और 5 का निरीक्षण किया गया।

READ ALSO: RANCHI NEWS: फर्जी जन्म व मृत्यु प्रमाणपत्र जारी करने वाले वेबसाइटों से सतर्क रहने की सलाह, देखें कौन-कौन सी वेबसाइट है लिस्ट में

Related Articles