Home » Hazaribagh News : हजारीबाग में पुलिस ने दो तस्करों को दौड़ाकर दबोचा, एक करोड़ का डोडा बरामद

Hazaribagh News : हजारीबाग में पुलिस ने दो तस्करों को दौड़ाकर दबोचा, एक करोड़ का डोडा बरामद

Hazaribagh News : कार्रवाई के दौरान लगभग दो किलो अफीम, 20 किलो डोडा, तीन मोबाइल और सफेद स्वीट कार को जब्त कर लिया गया।

by Anurag Ranjan
Hazaribagh police arrest smugglers with doda seizure
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

हजारीबाग : झारखंड के हजारीबाग जिले की कोर्रा थाना पुलिस ने कनहरी हिल के पास स्विफ्ट कार से जा रहे दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। कार की तलाशी के दौरान पुलिस ने उसकी डिक्की में बोरे में भर कर रखे 20 किलो डोडा और डैशबोर्ड के अंदर झोले में रखा दो किलो अफीम बरामद किया है। जानकारी के अनुसार, कार रांची की तरफ से आ रही थी और उस पर सवार दोनों तस्कर बरही के रहने वाले हैं।

खूंटी से लाया जा रहा था डोडा व अफीम

पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस कप्तान को मिली सूचना के आधार पर गठित टीम ने जैसे ही संदिग्ध स्विफ्ट कार को रोकना चाहा। दोनों गाड़ी लेकर भागने लगे। तब पुलिस ने पीछा कर कार को रोका और दोनों को गिरफ्तार कर कार की तलाशी ली। प्राथमिक जानकारी के अनुसार, बरामद किया गया डोडा खूंटी से लाया जा रहा था। कार्रवाई के दौरान लगभग दो किलो अफीम, 20 किलो डोडा, तीन मोबाइल और सफेद स्वीट कार को जब्त कर लिया गया है।

बरही निवासी हैं दोनों तस्कर

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अमित आनंद ने बताया कि गिरफ्तार यीशु कुमार सिंह उर्फ नन्हे और विजय कुमार गुप्ता दोनों हजारीबाग स्थित बरही थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। हजारीबाग पुलिस की ओर से अफीम एवं नशीले पदार्थों की धड़पकड़ के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

टीम में ये थे शामिल

पुलिस कप्तान द्वारा गठित टीम में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर अमित आनंद, इंस्पेक्टर ललित कुमार और कोर्रा थाना तथा मुसफिल थाना के पुलिस कर्मी शामिल थे।

Read Also: NIA Raid Hazaribagh : 200 पुलिसकर्मियों के साथ NIA ने डाॅक्टर के घर पर मारा छापा, हजारीबाग में टेरर फंडिंग मॉड्यूल का पर्दाफाश!

Related Articles