Home » Dumka Police Success : दुमका में पुलिस की बड़ी कारवाई, 15 लाख की शराब और भारी मात्रा में स्पिरिट जब्त, 2 गिरफ्तार

Dumka Police Success : दुमका में पुलिस की बड़ी कारवाई, 15 लाख की शराब और भारी मात्रा में स्पिरिट जब्त, 2 गिरफ्तार

by Anand Mishra
Dumka Police illegal liquor seizure
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Dumka (Jharkhand) : झारखंड की दुमका पुलिस ने जिले के गोपीकांदर में ​शराब और स्पिरिट की बड़ी खेप पकड़ी है। पूरा मामला नकली शराब बनाने के धंधे से जुड़ा होने का भी अंदेशा है। जानकारी के अनुसार पूर्व में पश्चिम बंगाल के रास्ते अवैध शराब की तस्करी कर बिहार ले जाया जाता था।

पश्चिम बंगाल का ‘सेफ कॉरिडोर’ फेल

अब ​पश्चिम बंगाल से बिहार का ‘सेफ कॉरिडोर’ फेल हो चुका है। तस्करों ने अवैध शराब बिहार तक ले जाने के लिए झारखंड के रास्ते का इस्तेमाल शुरू कर दिया है। स्थानीय पुलिस को इस संबंध में गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर एक टीम का गठन कर पुलिस ने कार्रवाई शुरू की। इस दौरान यह सफलता मिली। शराब और स्पिरिट की खेप बरामद करने के साथ ही पुलिस ने दो लोगों को भी गिरफ्तार किया है।

दुमका पुलिस ने नाकाम की तस्करी की साजिश

​दुमका पुलिस की गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए 15 लाख की शराब और स्पिरिट जब्त कर दो तस्कर को गिरफ्तार किया है । गोपीकांदर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए अवैध शराब और स्पिरिट की एक बड़ी खेप पकड़ी है। जब्त किए गए माल की बाजार में अनुमानित कीमत 15 लाख रुपये बताई जा रही है।

Read Also: Potka Chowkidar Murder : पोटका में नवनियुक्त चौकीदार ज्योति हेम्ब्रम की गला रेतकर हत्या करने के बाद प्रेमी ने कर ली खुदकुशी, नौकरी करने से कर रहा था मना

Related Articles