Home » Jamshedpur Accident : सुंदर नगर में तेज रफ्तार बाइक ने पीछे से हाईवा में मारी टक्कर, चालक की मौत

Jamshedpur Accident : सुंदर नगर में तेज रफ्तार बाइक ने पीछे से हाईवा में मारी टक्कर, चालक की मौत

by Mujtaba Haider Rizvi
jamshedpur accident News
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : जमशेदपुर के सुंदर नगर थाना के पास टाटा हाता रोड पर एक तेज रफ्तार बाइक ने हाइवा को पीछे से टक्कर मार दी। इस सड़क हादसे में बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई है।

जबकि, बाइक पर पीछे बैठा युवक घायल हो गया है। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा। यहां घायल का इलाज चल रहा है।

पुलिस ने पोस्टमार्टम को भेजा शव

घटना की जानकारी मिलने पर युवक के परिजन मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। बताते हैं कि हादसा होते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। इसे देखते हुए हाईवा चालक फौरन हाईवा से कूद कर फरार हो गया है।

घटनास्थल के आसपास का खंगाला जा रहा सीसीटीवी फुटेज

पुलिस घटनास्थल के आसपास का सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है कि आखिर यह घटना कैसे हुई। गौरतलब है कि जमशेदपुर में वाहन चालक तेज रफ्तार से वाहन चलाते हैं। इसके चलते लगातार घटनाएं बढ़ रही हैं।

Read Also- Khunti News : खूंटी में ‘बाल विवाह मुक्त भारत’ अभियान को रफ्तार, जागरूकता रथ रवाना, MLA राम सूर्या मुंडा बोले- कुप्रथा बर्दाश्त नहीं

Related Articles