Jamshedpur : जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के बारीडीह विजया गार्डन में एक विवाहित महिला द्वारा आत्महत्या किए जाने की घटना सामने आई है। मृतका का नाम प्रियंका कुमारी है। बताया जा रहा है कि प्रियंका ने अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। प्रियंका के परिजनों का आरोप है कि उसकी हत्या कर शव फांसी पर लटकाया गया है।
प्रियंका के पिता ने बताया कि शादी साल 2008 में हुई थी। शादी में 15 लाख रुपए का दहेज दिया गया था। बाद में 10 लाख रुपए नकद म मांगा गया। यह रकम भी दे दी गई। मृतका के पिता का कहना है कि इधर बीच छह महीने से प्रियंका को टार्चर किया जाने लगा था। गुरुवार को प्रियंका के पति ने अपने चचेरे साले को फोन कर बताया कि प्रियंका ने फांसी लगा ली है। इसके बाद परिजन वहां पहुंचे।
घटना की सूचना मिलते ही सिदगोड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए जांच शुरू कर दी है। वहीं, घटना के बाद मृतका के परिजनों ने देवर पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए थाने में जमकर हंगामा किया।
परिजनों का कहना है कि प्रियंका का देवर अमन, जो ऑस्ट्रेलिया में रहता है, दो दिन पहले ही घर आया था। उसके द्वारा लगातार प्रताड़ित किए जाने से तंग आकर प्रियंका ने यह कदम उठाया। मृतका के दो छोटे बच्चे हैं, जिससे परिवार का माहौल गमगीन हो गया है।
बताया जाता है कि प्रियंका की शादी विजया गार्डन निवासी प्रशांत कुमार से हुई थी, जो टाटा स्टील में कार्यरत हैं। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की छानबीन कर रही है और परिजनों के आरोपों की भी जांच की जा रही है।
Read Also: Jamshedpur Nagar Nikay Election : नगर निकाय चुनाव को लेकर मानगो व जुगसलाई में लगाई गई निषेधाज्ञा

