Home » Chaibasa News: राजाबुरू खदान में स्थानीय बहाली को लेकर आधा दर्जन गांव के लोगों ने निकाली विशाल रैली, 500 को रोजगार देने की मांग

Chaibasa News: राजाबुरू खदान में स्थानीय बहाली को लेकर आधा दर्जन गांव के लोगों ने निकाली विशाल रैली, 500 को रोजगार देने की मांग

ग्रामीणों ने बहाली प्रक्रिया समाप्त कर मनमानी एवं कथित रूप से लेन-देन के आधार पर नियुक्ति किए जाने का लगाया आरोप।

by Rajeshwar Pandey
Rajaburu Mine Local Employment Protest Guwa
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा। पश्चिमी सिंहभूम जिले के सेल के गुवा में प्रस्तावित राजाबुरू खदान को लेकर लगभग आधा दर्जन गांवों के लोगों ने जोरदार प्रदर्शन किया। जानकारी के अनुसार कासिया पेचा, जोजोगुटू, राजाबेड़ा, घाटकुड़ी, गंगदा, बाईहातु, तिंतलिघाट, लेम्बेरे, सोनापी, बाडुईया एवं छोटानागरा सहित आस-पास गांवों के लगभग सैकड़ो मुंडा, मानकी, डाकुआ शाहिद महिला पुरुष ग्रामीण शामिल थे।

पारंपरिक हथियारों के साथ निकाली विशाल रैली

मौके पर काशिया पेचा गांव के मुंडा मांता सुरीन की अध्यक्षता में ग्रामीण अपने पारंपरिक हथियारों के साथ कैलाश नगर से विशाल रैली निकालते हुए गुवा बाजार होते हुए सेल के जनरल ऑफिस पहुंचे। जहां आंदोलन और नारेबाजी करते हुए मुंडा, मानकी एवं ग्रामीणों ने संयुक्त रूप से सेल प्रबंधन को मांग पत्र सौंपा।

500 स्थानीय बेरोजगार युवक-युवतियों को रोजगार देने की मांग

नियम के अनुसार ज्ञापन में कहा गया है कि राजाबुरू खदान से प्रभावित गांवों के 500 स्थानीय बेरोजगार युवक-युवतियों को रोजगार दिया जाए। राज्य सरकार के प्रावधान के अनुसार 75 प्रतिशत स्थायी स्थानीय (Local Residential Certificate) के आधार पर बहाली सुनिश्चित की जाए तथा 40 प्रतिशत महिलाओं को भी रोजगार दिया जाए।

ग्रामीणों ने लगाया मनमानी का आरोप

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि गुवा सेल खदान वर्ष 1919-20 से संचालित है, लेकिन 106-107 वर्ष बीत जाने के बाद भी प्रभावित क्षेत्रों में रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क और पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं का समुचित विकास नहीं हुआ है। उन्होंने बहाली प्रक्रिया समाप्त कर मनमानी एवं कथित रूप से लेन-देन के आधार पर नियुक्ति किए जाने का आरोप भी लगाया।

स्थानीय बहाली प्रक्रिया पर स्पष्ट और तर्कपूर्ण समझौता किया जाए

पेरिफेरल डेवलपमेंट योजना के तहत खदान से सटे गांवों में विकास और रोजगार सुनिश्चित करने की मांग करते हुए ग्रामीणों ने कहा कि राजाबुरू खदान खोलने से पूर्व स्थानीय बहाली प्रक्रिया पर स्पष्ट और तर्कपूर्ण समझौता किया जाए। उन्होंने पेसा कानून एवं भारतीय संविधान के अनुच्छेद 21 का हवाला देते हुए सम्मानपूर्वक जीवन जीने के अधिकार की बात कही।

रैली में सैकड़ो की संख्या में महिला पुरुष शामिल

ग्रामीणों ने कहा है कि एक सप्ताह के भीतर सकारात्मक पहल नहीं की गई, तो आंदोलन को व्यापक रूप देते हुए गुवा सेल की मुख्य सड़क तथा खदान क्षेत्र में चक्का जाम किया जाएगा। जिसकी जिम्मेदारी सेल प्रबंधन की होगी। इस मौके पर सैकड़ो की संख्या में महिला पुरुष शामिल थे। भीड़ को देखते हुए सेल के गेट पर भारी संख्या में सुरक्षा बलों के जवान तैनात थे।

Read Also: लातेहार में अंचल अमीन रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, जानें किस काम के लिए मांग रहा था घूस

Related Articles

Leave a Comment