Home » RANCHI NAGAR NIGAM: रांची नगर निगम ने अवैध विज्ञापन पट्टों के विरुद्ध की कार्रवाई, लगा दिया इतना फाइन

RANCHI NAGAR NIGAM: रांची नगर निगम ने अवैध विज्ञापन पट्टों के विरुद्ध की कार्रवाई, लगा दिया इतना फाइन

अवैध विज्ञापनों, बैनर, पोस्टर और फ्लेक्स के माध्यम से किए जा रहे अनधिकृत प्रचार-प्रसार के विरुद्ध झारखंड नगरपालिका अधिनियम 2011 के प्रावधानों के अनुरूप सख्त कार्रवाई

by Vivek Sharma
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

RANCHI : रांची नगर निगम अंतर्गत अवैध विज्ञापन पट्टों के विरुद्ध निगम की टीम ने विशेष जांच अभियान चलाया। इस क्रम में चर्च कॉम्प्लेक्स से लेकर डोरंडा तक में सघन जांच की गई। जांच के दौरान अवैध विज्ञापन पाए जाने पर संबंधित एजेंसियों और लोगों के विरुद्ध नियमानुसार फाइन भी लगाया गया। प्रशासक ने अवैध विज्ञापनों, बैनर, पोस्टर और फ्लेक्स के माध्यम से किए जा रहे अनधिकृत प्रचार-प्रसार के विरुद्ध झारखंड नगरपालिका अधिनियम 2011 के प्रावधानों के अनुरूप सख्त कार्रवाई का निर्देश दिया है। जिससे नगर क्षेत्र को अवैध विज्ञापनों से मुक्त किया जा सके।

इनपर लगा जुर्माना

  1. The Studs Bar & Grill, मेन रोड, सुजाता चौक पर ₹1,35,340 का फाइन
  2. Puma (Nitro), मेन रोड, रांची पर ₹3,51,884 का फाइन
  3. Acer Exclusive Store, Rospa Tower पर ₹1,35,000 का फाइन
  4. पेट पूजा, मिनी रेस्टोरेंट को 25,000 रुपए का फाइन
  5. A.A Hotel Kings Place पर 25,000 रुपए का फाइन
  6. RISE institute पर 25,000 रुपए का फाइन
  7. OMEGA home tutors पर 25,000 रुपए का फाइन
  8. Shave cave, डोरंडा पर 25,000 रुपए का फाइन

READ ALSO: BJP MLAs Walkout : बजट सत्र में भाजपा विधायकों ने किया वॉकआउट, मुख्यमंत्री के भाषण पर सत्ता पक्ष-विपक्ष आमने-सामने

Related Articles

Leave a Comment