Home » Jharkhand Chief Minister : नेमरा में लोगों की समस्याएं सुनते ही हेमंत सोरेन ने अधिकारियों को दिया त्वरित समाधान का निर्देश

Jharkhand Chief Minister : नेमरा में लोगों की समस्याएं सुनते ही हेमंत सोरेन ने अधिकारियों को दिया त्वरित समाधान का निर्देश

by Nikhil Kumar
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शुक्रवार को रामगढ़ जिले के नेमरा स्थित अपने पैतृक गांव में राज्य के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को शिकायतों का त्वरित और गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी फरियादी को निराश होकर नहीं लौटना पड़े।
मां के निधन से शोकाकुल होने के बावजूद मुख्यमंत्री ने लोगों से मुलाकात का सिलसिला जारी रखा। नेमरा में बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याएं और शिकायतें लेकर पहुंचे थे। मुख्यमंत्री ने एक-एक कर सभी से मुलाकात की, उनका कुशलक्षेम जाना और उनकी परेशानियों को गंभीरता से सुना।
अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश
लोगों की समस्याएं सुनने के बाद मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी मामलों में आवश्यक कार्रवाई करते हुए उनका समय पर निष्पादन किया जाए। उन्होंने समस्याओं के समाधान में संवेदनशीलता और तत्परता बरतने पर जोर दिया। मुख्यमंत्री सचिवालय के अनुसार, नेमरा में मुख्यमंत्री से मुलाकात करने के लिए राज्य के अलग-अलग क्षेत्रों से लोग पहुंच रहे हैं।

 हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन को विजय हांसदा, नलिन सोरेन समेत कई जनप्रतिनिधियों ने दी श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां दिवंगत रूपी सोरेन को श्रद्धांजलि देने के लिए शुक्रवार को उनके पैतृक गांव नेमरा में जनप्रतिनिधि पहुंचे। सांसद विजय हांसदा, राज्यसभा सांसद नलिन सोरेन और विधायकों सरयू राय, अनंत प्रताप देव व अमित महतो ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की।
सभी जनप्रतिनिधियों ने दिवंगत रूपी सोरेन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इसके बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनके परिजनों से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
मुख्यमंत्री की मां रूपी सोरेन का निधन होने के बाद नेमरा में शोक संवेदना व्यक्त करने के लिए विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं, जनप्रतिनिधियों और गणमान्य लोगों के पहुंचने का सिलसिला जारी है।

Related Articles

Leave a Comment