Home » Guwa SAIL mine : गुवा सेल की राजाबुरु खदान को ग्रामीणों ने अनिश्चितकाल के लिए किया बंद

Guwa SAIL mine : गुवा सेल की राजाबुरु खदान को ग्रामीणों ने अनिश्चितकाल के लिए किया बंद

Jharkhand Hindi News : ग्रामीणों ने ‘ठेकेदार की मनमानी नहीं चलेगी’ का नारे लगाते हुए स्थानीय को रोजगार देने की मांग की है

by Rakesh Pandey
Guwa SAIL mine
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिले के सारंडा विकास समिति जामकुडिया दुईया के बैनर तले सोमवार से गुवा सेल बीएसएल के राजाबुरु खदान में पहुंचकर सारंडा के 10 गांव के हजारों ग्रामीणों ने खदान को अनिश्चितकालीन के लिए बंद कराया। वहीं सोमवार की रात आंदोलनकारियों ने खदान परिसर के समीप पेड़ों के नीचे रात गुजारी। आंदोलनकारियों ने चेतावनी दी है की यदि किसी भी प्रकार का अप्रिय घटना घटती है तो इसकी जिम्मेदारी गुवा सेल प्रबंधन की होगी।

स्थानीय को रोजगार देने की मांग

ग्रामीणों ने ‘ठेकेदार की मनमानी नहीं चलेगी’ का नारे लगाते हुए स्थानीय को रोजगार देने की मांग की है। नेतृत्वकर्ता सारंडा पीढ मानकी लागुडा देवगम व सुखराम सांडिल राजू ने बताया की मंगलवार को 48 घंटे हो गये है ना तो सेल के अधिकारी ना तो ठेकेदार का कोई प्रतिनिधि वार्ता करने पहुंचा है।

ग्रामीणों ने लगाया आरोप

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि बिना ग्राम सभा की अनुमति, बिना मानकी मुंडाओं की सहमति तथा स्थानीय बेरोजगार युवाओं और रोजगार दिए बिना खदान को चालू कर दिया गया है।

सकारात्मक पहल न होने तक जारी रहेगा आंदोलन

ग्रामीणों ने कहा कि हमलोग सभी ग्रामीण खदान को अनिश्चितकालीन बंद करेंगे। जबतक त्रिपक्षीय वार्ता में कोई सकारात्मक पहल नहीं होती है तबतक आंदोलन जारी रहेगा।

Read Also- Jharkhand Vidhan Sabha ‍Budget Session : झारखंड विधानसभा में वित्त मंत्री ने 1 लाख 58 हजार 560 करोड़ का पेश किया बजट , एक CLICK में देखें LIVE….. –

Related Articles

Leave a Comment