Home » Garhwa Murder : गढ़वा में भीड़ भरे बाजार में गोली मारकर सब्जी विक्रेता की हत्या, इलाके में सनसनी

Garhwa Murder : गढ़वा में भीड़ भरे बाजार में गोली मारकर सब्जी विक्रेता की हत्या, इलाके में सनसनी

Garhwa Murder : इस हत्याकांड के बाद बाजार में फैल गई सनसनी, व्यापारियों में आक्रोश

by Mujtaba Haider Rizvi
Vegetable vendor shot dead in crowded market area of Garhwa, Jharkhand
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Garhwa : गढ़वा जिले के भंडरिया थाना क्षेत्र के बिजका बाजार में बुधवार की शाम फकीराडीह के रहने वाले एक सब्जी विक्रेता की भीड़ भरे बाजार में सरेआम हत्या कर दी गई। हत्यारे ने सब्जी विक्रेता दीपक चौधरी को तीन गोलियां मारीं। इसमें एक गोली उसके सीने में लगी है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सीने में गोली लगते ही दीपक खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़ा। हत्या की इस घटना को अंजाम देने के बाद हत्यारा फरार हो गया।

सरेआम हुई इस घटना से बाजार में सनसनी फैल गई। लोग अपनी दुकान बंद कर अंदर दुबक गए। कुछ लोगों ने हिम्मत कर दीपक को उठाया और मेदिनीनगर स्थित एमएमसीएच पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने दीपक को मृत घोषित कर दिया।

दीपक के खड़े होते ही हत्यारे ने चला दी गोली

जानकारी मिलने के बाद परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। अब तक यह नहीं पता चल पाया है कि हत्या की यह घटना क्यों अंजाम दी गई है। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल को घेर कर जांच शुरू कर दी गई है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि शाम लगभग 6:30 बजे हत्यारा सब्जी विक्रेता के सामने पहुंचा और उससे गाली गलौज करने लगा। उसे खड़ा होने को कहा। जैसे ही दीपक खड़ा हुआ हत्यारे ने उस पर गोलियां चला दीं। हत्यारे ने तीन फायर किए। दीपक के जमीन पर गिरने के बाद हत्यारा फरार हो गया।

व्यापारियों ने की हत्यारे की जल्द गिरफ्तारी की मांग

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रंका रोहित रंजन सिंह ने बताया की पुलिस इस हत्याकांड की हर पहलू से जांच कर रही है। मृतक के घर में मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। बाजार के व्यापारियों में आक्रोश है। व्यापारियों का कहना है कि पुलिस हत्यारे को जल्द गिरफ्तार करे और बाजार में सुरक्षा व्यवस्था मुहैया कराए।

Read Also: Ranchi News : RPF ने हटिया रेलवे स्टेशन से दो किशोरों को किया रेस्क्यू, घर से भाग कर पहुंचे थे

Related Articles

Leave a Comment