चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिले में नगर परिषद चुनाव में दोनों जगह चाईबासा से झामुमो समर्थित प्रत्याशी नितिन प्रकाश और चक्रधरपुर सन्नी उरांव ने जीत दर्ज की है। इसके बाद अब दोनों जगह उपाध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर हलचल तेज हो गई है।
चाईबासा और चक्रधरपुर नगर परिषद में उपाध्यक्ष पद का चुनाव 14 मार्च को कराया जाएगा। उपाध्यक्ष का चयन संबंधित नगर परिषद के निर्वाचित वार्ड पार्षदों द्वारा किया जाएगा। इसको लेकर दोनों नगर परिषदों में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है और संभावित दावेदारों की सक्रियता बढ़ गई है। सूत्रों के अनुसार 15 से अधिक निर्वाचित वार्ड पार्षदों ने झामुमो के पक्ष में हैं। हालांकि अभी से निर्वाचित वार्ड पार्षद राजू प्रसाद कसेरा और विजय कुमार साव का नाम भी चल रहा है। लेकिन, पर्दे के पीछे एक तीसरा नाम भी चर्चा का विषय बना हुआ है। लेकिन चाईबासा में झामुमो समर्थित के अलावा भाजपा समर्थित प्रत्याशी भी हो सकते हैं। दोनों पर चर्चा हो रही है। बता दें कि करीब 9 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद राज्य में नगर निकाय चुनाव संपन्न हुआ है। लंबे समय से लंबित इस चुनाव के बाद अब नगर परिषदों में जनप्रतिनिधियों की सरकार बन गई है। स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि शहरी सरकार के गठन से शहर के विकास कार्यों में तेजी आएगी और मूलभूत सुविधाओं में सुधार होगा।
नगर परिषद में उपाध्यक्ष पद का चुनाव 14 मार्च को
चक्रधरपुर में 15 से अधिक निर्वाचित वार्ड पार्षदों ने झामुमो के पक्ष में
18

