चाईबासा : पक्षिम सिंहभूम जिले के मुख्यालय चाईबासा में अवैध शराब के खिलाफ छापामारी करने पहुंची उत्पाद विभाग की टीम पर हमला हुआ है। यह हमला चाईबासा मुफ्फसिल थाना के खूंटपानी प्रखंड के आरगुंडी गांव में तब हुआ जब उत्पाद विभाग की टीम अवैध शराब की बिक्री की सूचना मिलने पर वहां पहुंची थी।
तलवार और तीर धनुष से हुआ हमला
तभी आरोपी ने तलवार और तीर धनुष से हमला कर दिया। इस हमले में एएसआई मंटू राजवार गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सदर अस्पताल चाईबासा में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही मुफ्फसिल थाना से पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंचा और मामले की छानबीन शुरू कर दी। पुलिस ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। यह घटना चाईबासा में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान हुई है। उत्पाद विभाग की टीम लगातार अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई कर रही है, लेकिन इस तरह के हमलों से उत्पाद विभाग को खतरा बढ़ गया है। जिससे सहायक अवर निरीक्षक मंटू अग्रवाल गंभीर रूप से जख्मी हो गए।
छापामारी करने पहुंचे थे 10 जवान
मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के आरगुंडी गांव में गुप्त सूचना के आधार पर उत्पाद विभाग की 8-10 लोगों की टीम छापामारी करने पहुंची थी। आरगुंडी गांव में एक घर में छापामारी कर रही थी। इसी दौरान शराब कारोबार करने वाले एक व्यक्ति ने दावली से अचानक हमला कर दिया। इससे सहायक अवर निरीक्षक मंटू अग्रवाल के गर्दन और पीट पर दावली का भरपूर वार लगा। व्यक्ति ने उनके बाद अन्य जवानों पर भी हमला किया, लेकिन तब तक सभी घर से निकल गए थे। इसके बाद उन्होंने गांव में शोर कर दिया। इसके बाद, गांव के ग्रामीणों ने तीर-धनुष से लैस होकर उत्पाद विभाग की टीम को वहां से खदेड़ दिया।
गुप्त सूचना पर हुई थी कार्रवाई
इस संबंध में जानकारी देते हुए घटनास्थल पर मौजूद अवर निरीक्षक रामचंद्र ठाकुर ने बताया कि उत्पाद आयुक्त निरंजन तिवारी को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि चाईबासा चक्रधरपुर मुख्य मार्ग के बगल में आरगुंडी गांव के घर में अवैध शराब का निर्माण किया जा रहा है। इसी के बाद छापेमारी हुई।

