Home » Deoghar Crime : देवघर में साइबर ठगी के 11 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Deoghar Crime : देवघर में साइबर ठगी के 11 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Deoghar Crime : 11 मोबाइल फोन, 12 सिम कार्ड और 1.01 लाख नकद बरामद, गूगल पर फर्जी नंबर डालकर करते थे ठगी

by Mujtaba Haider Rizvi
Police team with arrested cyber fraud accused in Deoghar
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

देवघर : साइबर ठगी के आरोपियों के खिलाफ पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसके तहत साइबर ठगी के आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है। इस अभियान के तहत मंगलवार को 11 साइबर ठगी के आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। पकड़े गए आरोपियों में जिले के पथरौल थाना क्षेत्र के फुलराम गांव निवासी चंदन कुमार, इसी थाना क्षेत्र के सिमरातरी गांव निवासी राहुल कुमार दास, इसी गांव के राहुल कुमार दास, कुंदन कुमार, इसी थाना क्षेत्र के पितौंजिया गांव निवासी दिवाकर महरा, जिले के सारठ थाना क्षेत्र के पथरड्डा थाना क्षेत्र के उबिया गांव निवासी जब्बार अंसारी, जिले के करौं थाना क्षेत्र के जगाडीह गांव निवासी दीपक कुमार मंडल, प्रिंस कुमार मंडल, जिले के मधुपुर थाना क्षेत्र के पतरो गांव निवासी नीरज कुमार दास, जिले के देवीपुर थाना क्षेत्र के तिलौना गांव निवासी संजय कुमार दास, जिले के मोहनपुर थाना क्षेत्र के पदनबोना गांव निवासी रोहित कुमार यादव शामिल हैं। इन सभी को पुलिस ने पथरौल थाना क्षेत्र के सरहैता गांव के पास स्थित जंगल से पकड़ा है।

इनके पास से पुलिस ने 11 मोबाइल फोन, 12 सिम कार्ड और 1.01 लाख रुपया नकद बरामद किया है। पैसा पकड़े गए आरोपित नीरज कुमार दास के पास से बरामद किया गया है। शुरुआती जांच में पता चला है कि ये पैसा साइबर ठगी का पैसा है।

उसने ये पैसा निकालकर घर में रखा था। पुलिस ये पता लगाने का प्रयास कर रही है कि ये पैसा किससे ठगी की गयी है। वहीं ये पैसा उस तक कैसे पहुंचा। पूछताछ के क्रम में इन आरोपितों ने वे मुख्य रूप से गुगल पर विभिन्न कंपनी के कस्टमर केयर नंबर की जगह अपना फर्जी मोबाइल नंबर डाल देते हैं। उसके बाद जब परेशानी होने पर लोग मदद के लिए उस नंबर पर काल करते हैं तो लोगों को अपने झांसा में ले लेते हैं। उसके बाद उन्हें ठगी का शिकार बनाते हैं।

पेटीएम का कस्टमर केयर अधिकारी बन करते थे ठगी

इसके अलावा ये लोग फोन पे व पेटीएम का कस्टमर केयर पदाधिकारी बनकर लोगों को काल करते हैं। उसके बाद उन्हें इनाम व कैश का झांसा देते हैं। बाद में आफर के नाम पर उन्हें ठगी का शिकार बनाते हैं। छापेमारी दल में साइबर थाना के इंस्पेक्टर नागेन्द्र कुमार मंडल, एसआइ संतोष कुमार मंडल, पथरौल और पथरड्डा थाना की पुलिस टीम शामिल थी। पूछताछ करने के बाद सभी आरोपितों को जेल भेज दिया गया।

Read Also: Chaibasa News : अवैध शराब के खिलाफ छापामारी करने पहुंची उत्पाद विभाग की टीम पर हमला, एक अधिकारी घायल

Related Articles

Leave a Comment