Home » Ranchi Cultural Event News : शास्त्रीय संगीत की सुरलहरियों से गूंजा मोराबादी, पंडित तरुण भट्टाचार्य की संतूर प्रस्तुति ने मोहा मन

Ranchi Cultural Event News : शास्त्रीय संगीत की सुरलहरियों से गूंजा मोराबादी, पंडित तरुण भट्टाचार्य की संतूर प्रस्तुति ने मोहा मन

by Nikhil Kumar
Ranchi Cultural Event News
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: मातृ शक्ति वंदन ट्रस्ट, झारखंड की ओर से मंगलवार सुबह आयोजित ‘सोलफुल मॉर्निंग’ कार्यक्रम में पद्मश्री पंडित तरुण भट्टाचार्य ने अपनी संतूर वादन प्रस्तुति से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। उनके साथ तबले पर असित जाना ने संगत की, जिससे पूरा वातावरण शास्त्रीय संगीत की मधुर लय में डूब गया। कार्यक्रम सुबह 6:30 बजे शहीद संकल्प चिल्ड्रेन पार्क, मोराबादी में आयोजित किया गया। संतूर की मधुर धुनों ने उपस्थित श्रोताओं को एक विशिष्ट संगीत अनुभव प्रदान किया और सुबह का वातावरण सुरमय हो उठा।


कार्यक्रम में कलाकारों का स्वागत राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के निदेशक शशि प्रकाश झा तथा अभियोजन निदेशक राजकुमार ने पुष्पगुच्छ भेंट कर किया। इस अवसर पर मातृ शक्ति वंदन ट्रस्ट की ओर से रविशंकर, दीप रंजन कुमार, पियूष कुमार तथा स्पिक मैके के राजीव रंजन भी उपस्थित रहे।
मातृ शक्ति वंदन ट्रस्ट के प्रबंध न्यासी एवं अध्यक्ष राजेश कुमार मिश्रा ने कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य भारतीय शास्त्रीय संगीत की समृद्ध परंपरा और उसकी सौंदर्य चेतना को लोगों तक पहुंचाना है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में उपस्थित संगीत प्रेमियों ने पंडित तरुण भट्टाचार्य की प्रस्तुति की सराहना की और इसे एक यादगार सांस्कृतिक अनुभव बताया

Read Also- Chakradharpur Railway Division News : रेलवे स्टेशन में दिनदहाड़े मौत का मंजर, 15 मिनट तक झूलता रहा युवक… और खामोश रहा सिस्टम

Related Articles

Leave a Comment