Home » Election Duty : आईएएस अधिकारियों को चुनाव कार्य में लगाया गया, पश्चिम बंगाल और असम में निभाएंगे जिम्मेदारी

Election Duty : आईएएस अधिकारियों को चुनाव कार्य में लगाया गया, पश्चिम बंगाल और असम में निभाएंगे जिम्मेदारी

Election Duty : बुधवार को सभी अधिकारियों को अपनी उपस्थिती मंत्रिमंडल निर्वाचन विभाग झारखंड में करने को कहा गया है।

by Nikhil Kumar
Indian passport and voter ID form with ECI guidelines displayed
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : आगामी विधानसभा चुनाव और उपचुनाव को लेकर झारखंड के 32 आईएएस अधिकारियों को निर्वाचन कार्य में लगाया गया है। भारत निर्वाचन आयोग ने इन अधिकारियों की तैनाती सामान्य प्रेक्षक (जनरल ऑब्जर्वर) के रूप में पश्चिम बंगाल, असम और उपचुनाव वाले क्षेत्रों में की है। चुनावी प्रक्रिया की निगरानी, निष्पक्ष मतदान और प्रशासनिक समन्वय की जिम्मेदारी इन्हें सौंपी गई है। बुधवार को सभी अधिकारियों को अपनी उपस्थिती मंत्रिमंडल निर्वाचन विभाग झारखंड में करने को कहा गया है।

इन अधिकारियों की लगी चुनावी ड्यूटी

अमिताभ कौशल, मनीष रंजन, अबु बकर सिद्दीकी, राजेश कुमार शर्मा, कृपानंद झा, के. श्रीनिवासन, मनोज कुमार, जितेंद्र कुमार सिंह, चंद्रशेखर, मुकेश कुमार, अमित कुमार, अबू इमरान, आंजनेयुलु दोड्डे, वाघमारे प्रसाद कृष्ण, संदीप सिंह, घोलप रमेश गौरव, संजीव कुमार बेसरा, मृत्युंजय कुमार बरणवाल, आदित्य कुमार आनंद, सूरज कुमार, किरण कुमारी पासी, शशि रंजन, भोर सिंह यादव, वरुण रंजन, नैन्सी सहाय, संदीप कुमार, कुलदीप चौधरी, माधवी मिश्रा, जाधव विजया नारायणराव और विशाल सागर शामिल हैं।

Read Also: RANCHI NEWS: सब्जी बाजार में तेज रफ्तार ट्रक ने तीन किसानों को मारी टक्कर, 2 गंभीर

Related Articles

Leave a Comment