Home » Sahibganj News : साहिबगंज में 40 हजार रिश्वत लेते बरहड़वा का एमओ धराया, रजिस्टर पर दस्तखत करने के लिए ले रहा था घूस

Sahibganj News : साहिबगंज में 40 हजार रिश्वत लेते बरहड़वा का एमओ धराया, रजिस्टर पर दस्तखत करने के लिए ले रहा था घूस

आरोपी को दुमका लेकर पहुंची एसीबी, भेजा जाएगा न्यायिक हिरासत में

by Mujtaba Haider Rizvi
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Sahibganj : एसीबी की टीम ने गुरुवार को एमओ नंदन कुमार को 40 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ लिया। टीम उसे लेकर दुमका पहुंच गई है।
बताया जाता है कि आरोपी एमओ नंदन कुमार ने आलमगीर आलम नामक डीलर से रजिस्टर में हस्ताक्षर करने के एवज में रिश्वत की मांग की थी।आलमगीर आलम ने इसकी सूचना एसीबी को दे दी। इसके बाद एसीबी ने मामले की जांच की और प्रथम दृष्टया आरोप सही पाए जाने पर नंदन कुमार के खिलाफ कार्रवाई की प्रक्रिया आगे बढ़ाने का फैसला किया।

इसके बाद आलगमीर आलम से कहा गया है कि आरोपी एमओ से संपर्क करे और उसे रिश्वत की पेशकश कर दे। आलमगीर आलम ने एसीबी के अधिकारियों के कहने पर एमओ से संपर्क कर उसे रिश्वत देने की बात कही। एमओ इसके लिए तैयार हो गया।

गुरुवार को आलमगीर आलम ने जैसे ही रुपये दिए एसीबी की टीम ने उसे दबोच लिया। एसीबी की टीम सादे लिबास में यहां पहुंची थी। बताया जाता है कि नंदन कुमार की दो माह पूर्व ही एमओ के पद पर बहाली हुई थी। यह उसकी पहली पोस्टिंग थी।

Read also Jamshedpur Crime : जमशेदपुर में सौतेली बेटी के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को कोर्ट ने करार दिया दोषी, अब सुनाई जाएगी सजा

Related Articles

Leave a Comment