Jamshedpur : सोनारी के वेस्ट लेआउट में पी सिंह के घर में फ्रिज फटने से आग लग गई। यह घटना शार्ट सर्किट की वजह से हुई है। बताते हैं कि आग लगने के साथ ही फ्रिज में तेज धमाका भी हुआ। इससे घर के लोग दहशत में आ गए। घटना के बाद परिवार के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। चीख-पुकार सुन कर सड़क पर लोग जमा हो गए। परिवार के लोगों ने घर की खिड़की से कूद कर किसी तरह जान बचाई। सूचना मिलने पर दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया गया। साथ ही छत से कूद रहे लोगों को बचाया गया। इस हादसे में लाखों रुपए की संपत्ति के नुकसान किया आशंका जताई जा रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।
पारिवारिक विवाद में कीटनाशक खाकर की खुदकुशी

बोड़ाम में धवनी गांव में 30 वर्षीय महिला लक्ष्मी रानी ने कीटनाशक खाकर अपनी जान दे दी है। लक्ष्मी रानी सिंह शादीशुदा थी। उसका पति संजय सिंह मजदूरी कर परिवार चलता था। पति ने बताया कि जब वह घर पहुंचा तो देखा कि उसकी पत्नी बिस्तर पर पड़ी है। उसके मुंह से झाग निकल रहा है। उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पति का कहना है कि उसकी पत्नी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
9 दिन पहले चूल्हे की आग से झुलसी युवती की मौत

एमजीएम थाना क्षेत्र के इदलबेड़ा गांव में एक युवती 20 वर्षीय रौमनी सिंह चूल्हे पर खाना बना रही थी। 14 मार्च को वह गंभीर रूप से जल गई थी। उसे एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां उसका इलाज चल रहा था। बताते हैं कि सोमवार की रात उसने दम तोड़ दिया। रौमनी चार बहनों में तीसरे स्थान पर थी। उसकी मौत से परिवार में शोक का महौल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है।
सोनारी से किशोरी लापता
सोनारी थाना क्षेत्र के सिद्धू-कानो बस्ती की रहने किशोरी लापता हो गई है। किशोरी के पिता ने सोनारी थाने में इस मामले में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने पुलिस को बताया कि 19 मार्च की रात 8:00 बजे किशोरी घर से निकली थी। तब से उसका कुछ पता नहीं चल पा रहा है। परिवार वालों को पता चला है कि वह इंस्टाग्राम पर एक युवक से बातचीत करती थी। पुलिस इस मामले में जांच पड़ताल में जुट गई है।
आजाद नगर में चोरी की बाइक के साथ आरोपी गिरफ्तार

आजाद नगर थाना पुलिस ने मंगलवार को चोरी की बाइक के साथ एक आरोपी रोड नंबर 17 के रहने वाले तौफीक उर्फ बाबू को गिरफ्तार किया है। आजाद नगर थाना प्रभारी चंदन कुमार ने बताया कि लिखा पढ़ी कर आरोपी को जेल भेज दिया गया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि एक युवक चोरी की बाइक पर चढ़ रहा है और उसे घर में छिपा कर रखा है। इस पर छापेमारी कर पुलिस ने चोरी की बाइक बरामद की और आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा।
आपरेशन प्रहार के तहत 120 बोतल नशीली कफ सिरप के साथ एक गिरफ्तार

एसएसपी के निर्देश पर मंगलवार को पुलिस ने गुप्त सूचना पर जमशेदपुर के मानगाे में उलीडीह थाना क्षेत्र में शंकोसाई में छापेमारी कर 100 एमएल की 120 बोतल विनसेरेक्स कफ सिरप बरामद की गई है। पुलिस ने इस मामले में जीशान अहमद को गिरफ्तार किया है। वह जवाहर नगर का रहने वाला है। जब्त कफ सिरप की कीमत 90 हजार रुपये के आसपास बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी जीशान को जेल भेज दिया है।

