RANCHI: राजधानी रांची में एक युवक पर धारदार हथियार और डंडों से जानलेवा हमला कर दिया गया। यह घटना जमीन विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है। हमले में युवक को सिर, चेहरे और शरीर पर गंभीर चोटें आई हैं। स्थानीय लोगों ने उसे गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार उसकी हालत गंभीर लेकिन स्थिर है।
पहले से घात लगाए बैठे थे हमलावर
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक जैसे ही घटनास्थल पर पहुंचा, हमलावरों ने अचानक हमला कर दिया। युवक ने बचने की कोशिश की, लेकिन उसे लगातार पीटा गया। लोगों ने हमलावरों के भागने के बाद उसे अस्पताल पहुंचाया। साथ ही बताया कि हमलावर पहले से ही घात लगाकर बैठे थे।
घायल युवक के परिजनों ने पुलिस से की गई शिकायत में कहा कि यह हमला पूर्व नियोजित साजिश थी और इसका कारण पुराना जमीन विवाद है। उनका आरोप है कि पुलिस आरोपियों को संरक्षण दे रही है और पक्षपातपूर्ण रवैया अपना रही है। परिजनों ने आरोप लगाया कि पुलिस की गश्त कमजोर है और शिकायत के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। घटना के बाद लोगों ने इलाके में सुरक्षा बढ़ाने और नियमित गश्त की मांग की है।
READ ALSO: RANCHI NEWS: 251 चौकीदारों को उपायुक्त ने दिया नियुक्ति पत्र, करना होगा ये काम

