Home » Jamshedpur News: जमशेदपुर में 40 करोड़ की जमीन ठगी का मास्टरमाइंड अजय अग्रवाल भेजा गया जेल, VIP सुविधाओं पर उठे सवाल

Jamshedpur News: जमशेदपुर में 40 करोड़ की जमीन ठगी का मास्टरमाइंड अजय अग्रवाल भेजा गया जेल, VIP सुविधाओं पर उठे सवाल

by Mujtaba Haider Rizvi
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : शहर और आसपास के इलाकों में रियल एस्टेट के नाम पर बड़े पैमाने पर ठगी करने वाले बिल्डर अजय अग्रवाल को आखिरकार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर आरोप है कि उसने जमशेदपुर और सरायकेला-खरसावां के कई लोगों को फर्जी जमीन के कागजात दिखाकर फ्लैट बुकिंग के नाम पर करीब 40 करोड़ रुपये की ठगी की और फरार हो गया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, गिरफ्तारी से बचने के लिए अजय अग्रवाल लगातार अपना ठिकाना बदलता रहा। वह कभी गुजरात के वापी, कभी हैदराबाद और कभी इंफाल में छिपकर रह रहा था। लंबे समय तक पीछा करने के बाद साकची पुलिस ने उसे रांची के एक होटल से गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तारी के बाद आरोपी को जमशेदपुर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। निचली अदालत ने उसकी जमानत अर्जी भी खारिज कर दी है।हालांकि, अब जेल प्रशासन पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, अजय अग्रवाल को जेल मैनुअल के विपरीत विशेष सुविधाएं दी जा रही हैं।

बताया जा रहा है कि साकची बाजार के एक होटल से उसके लिए नियमित भोजन मंगाया जा रहा है, जबकि उसके परिजन और स्टाफ जेल गेट पर उसकी सेवा में मौजूद रहते हैं।वहीं, आरोपी द्वारा एमजीएम अस्पताल में भर्ती होने की लगातार कोशिश की जा रही है, लेकिन मेडिकल जांच में उसे फिट पाया गया है। सूत्रों का यह भी कहना है कि शहर के एक आपराधिक गिरोह की नजर उस पर बनी हुई है, जिससे उसकी सुरक्षा को लेकर भी चिंता बढ़ गई है।

Related Articles

Leave a Comment