Home » Indian Railway: धनबाद से बालाजी दर्शन जाने वालों के लिए सफर हुआ आसान; अब नियमित चलेगी रक्सौल-तिरुपति एक्सप्रेस

Indian Railway: धनबाद से बालाजी दर्शन जाने वालों के लिए सफर हुआ आसान; अब नियमित चलेगी रक्सौल-तिरुपति एक्सप्रेस

by Kanchan Kumar
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

धनबाद : धनबाद और आसपास के यात्रियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। रक्सौल से तिरुपति के बीच चलने वाली साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन को अब नियमित एक्सप्रेस ट्रेन के रूप में चलाने की मंजूरी मिल गई है। इससे अब दक्षिण भारत के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल तिरुपति बालाजी तक पहुंचना और आसान हो जाएगा।

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इस ट्रेन को नए नंबर के साथ नियमित रूप से चलाने की जानकारी दी है। पहले यह ट्रेन स्पेशल के रूप में तिरुपति से हर शनिवार और रक्सौल से हर मंगलवार को चलती थी। अब संभावना है कि यही समय-सारणी और रूट आगे भी बरकरार रखा जाएगा।

इस ट्रेन को नियमित करने का प्रस्ताव पहले ही जनवरी में भोपाल में आयोजित इंडियन रेलवे टाइम टेबल कॉन्फ्रेंस (आईआरटीटीसी) में मंजूर किया जा चुका था। यात्रियों की अच्छी प्रतिक्रिया को देखते हुए अब रेलवे बोर्ड ने भी इस पर अंतिम मुहर लगा दी है। नई व्यवस्था के तहत इस ट्रेन का नंबर 17433 (तिरुपति-रक्सौल एक्सप्रेस) और 17434 (रक्सौल-तिरुपति एक्सप्रेस) होगा।

यात्रियों को बेहतर मिलेगी कनेक्टिविटी

धनबाद के लिए यह एक और बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। इससे पहले भी शहर को कई नई ट्रेनों की सौगात मिल चुकी है। रक्सौल-तिरुपति एक्सप्रेस अब धनबाद होकर चलने वाली पांचवीं नई ट्रेन होगी, जिससे यात्रियों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी।

इस ट्रेन के शुरू होने से उत्तर बिहार और दक्षिण भारत के बीच सीधा रेल संपर्क मजबूत होगा। साथ ही धनबाद, बोकारो और रांची के यात्रियों को भी तिरुपति बालाजी के दर्शन के लिए सीधी और सुविधाजनक यात्रा का विकल्प मिलेगा।

Read Also: Jharkhand Crime: जब नशा चढ़ जाती है तो ट्रेनों पर फेंकते हैं पत्थर; Vande Bharat पर पथराव के बाद शराब पी रहे युवकों को आरपीएफ ने दबोचा

Related Articles

Leave a Comment