Home » Chaibasa News : डूबने से किशोरी की मौत, नहाने के लिए गई थी तालाब

Chaibasa News : डूबने से किशोरी की मौत, नहाने के लिए गई थी तालाब

by Rajeshwar Pandey
woman-jumps-into-pond-with-three-innocent-children-mother-in-law-takes-terrible-step-after-13th-mourning-spread-in-the-village UP
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिला मुख्यालय चाईबासा मुफस्सिल थाना अंतर्गत बारीपी शारदा गांव में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। एक 14 वार्षीया लक्ष्मी गोप नामक किशोरी की तालाब में डूबने से मौत हो गई। घटना गुरुवार शाम की है जब वह दिन के लगभग 4.30 बजे नहाने के लिए गांव के तालाब गई थी।

पास में खेल रहे बच्चों ने ग्रामीणों को दी घटना की सूचना

नहाने के दौरान वह गहरे पानी में चली गई। फिर निकल नहीं सकी। पास में खेल रहे बच्चों ने घटना की सूचना ग्रामीणों को दी। इसके बाद तुरंत गांव के लोग तालाब से किशोरी को निकाले का प्रयास में लग गए। बाहर निकालने पर उसे सदर अस्पताल ले गए।

चिकित्सकों ने उसे जांच के उपरांत मृत घोषित कर दिया। शुक्रवार को सदर अस्पताल पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के लिए भेज दिया है। मृतका के परिजनों ने बताया कि गुरुवार को शाम में मजदूरी कर घर आई थी और नहाने के लिए गांव के तालाब चली गई। नहाने के दौरान तालाब में डूबने से उसकी मौत हो गई । इधर किशोरी की मौत के बाद परिवार के साथ-साथ गांव में मातम पसर गया है। किशोरी की मां का रो रो कर बुरा हाल हो गया है।

Read Also- Chaibasa Hindi News : अंतरराज्यीय पशु तस्कर गिरोह का भंडाफोड़, चक्रधरपुर में 39 गोवंशीय पशु जब्त

Related Articles

Leave a Comment