Home » Gumla News : गुमला में जंगली हाथी के हमले में महुआ चुनने गई महिला की मौत

Gumla News : गुमला में जंगली हाथी के हमले में महुआ चुनने गई महिला की मौत

Gumla News : महिला को संभलने या भागने का मौका नहीं मिला और हाथी ने उन्हें कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

by Mujtaba Haider Rizvi
Gumla Elephant Attack Woman Dies During Mahua Collection
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Gumla : झारखंड के गुमला जिले में महुआ चुनने गई एक महिला की जंगली हाथी के हमले में मौत हो गई। यह घटना बसिया प्रखंड के महाराजगंज कारालोया क्षेत्र की है, जहां इन दिनों हाथियों का आतंक लगातार बना हुआ है।

गौरतलब है कि रविवार सुबह 56 वर्षीय बिरसमुनि उराइन बाघ धरा जंगल में महुआ बीनने गई थीं। इसी दौरान झुंड से बिछड़ा एक जंगली हाथी अचानक उनके पीछे से आ गया। महिला को संभलने या भागने का मौका नहीं मिला और हाथी ने उन्हें कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत फैल गई है।

परिजनों को दी गई ₹25000 की तत्काल सहायता

ग्रामीणों ने घटना की सूचना तुरंत वन विभाग और पुलिस को दी। मौके पर पहुंची टीम ने मृतका के परिजनों को तत्काल 25 हजार रुपये की सहायता राशि प्रदान की। वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, हाथी संभवतः घाघरा क्षेत्र की ओर से आया है और फिलहाल आसपास के जंगल में ही मौजूद है। उसे रिहायशी इलाकों से दूर खदेड़ने की कोशिश की जा रही है।

अधिकारियों ने ग्रामीणों के लिए जारी की अपील

अधिकारियों ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे हाथी के पास न जाएं और किसी तरह की छेड़छाड़ न करें। इधर, पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद गांव में भय का माहौल बना हुआ है।

Read Also: Gumla Fire News : गुमला में आधी रात को बाजार में लगी आग, दो दुकानें हो गईं खाक

Related Articles

Leave a Comment