Home » Giridih Sex Racket Busted : फोन कॉल ने बचाई जुड़वां बहनों की जिंदगी, आखिर क्या है मामला, लिंक पर करें CLICK

Giridih Sex Racket Busted : फोन कॉल ने बचाई जुड़वां बहनों की जिंदगी, आखिर क्या है मामला, लिंक पर करें CLICK

Jharkhand Hindi News : आरोपी महिला लड़कियों को भी नौकरी का लालच देकर लाती थी और अलग-अलग जगहों पर भेजती थी। विरोध करने पर लड़कियों को प्रताड़ित किया जाता था

by Rakesh Pandey
Giridih Sex Racket Busted
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

गिरिडीह : झारखंड के गिरिडीह जिले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नाबालिग लड़कियों को बंधक बनाकर जबरन देह व्यापार कराने वाले एक रैकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने छापेमारी के दौरान दो नाबालिग लड़कियों को सुरक्षित बरामद किया, जबकि इस पूरे नेटवर्क की कथित मास्टरमाइंड महिला को गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस के अनुसार आरोपी महिला गांव की लड़कियों को नौकरी और काम दिलाने का झांसा देकर शहर लाती थी और बाद में उनसे जबरन अश्लील काम करवाया जाता था।

लड़कियों के फोन कॉल के बाद हुई कार्रवाई

मामला पचंबा थाना क्षेत्र के बोडो इलाके का है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक दोनों नाबालिग लड़कियों ने किसी तरह फोन कर पुलिस से मदद मांगी थी। लड़कियों ने बताया था कि उन्हें जबरन बंधक बनाकर रखा गया है और देह व्यापार के लिए मजबूर किया जा रहा है। सूचना मिलते ही पचंबा थाना प्रभारी राजीव कुमार ने पुलिस टीम के साथ तत्काल छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान दोनों नाबालिग लड़कियों को सुरक्षित मुक्त कराया गया।

फरार हुई आरोपी महिला को पुलिस ने पकड़ा

पुलिस की दबिश की भनक लगते ही आरोपी महिला मौके से फरार हो गई थी। हालांकि बाद में पुलिस ने जांच के आधार पर उसे सिरसिया इलाके से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब आरोपी महिला से पूछताछ कर रही है और पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

जुड़वां बहनों ने सुनाई आपबीती

बरामद लड़कियों ने पुलिस को बताया कि वे जुड़वां बहनें हैं। दोनों ने कहा कि उन्हें काम दिलाने के नाम पर गिरिडीह लाया गया था, लेकिन बाद में उनसे जबरदस्ती देह व्यापार कराया जाने लगा। लड़कियों के अनुसार जब उन्होंने घर जाने की जिद की तो आरोपी महिला ने उनके साथ गाली-गलौज की और बाहर जाने से रोक दिया। किसी तरह मौका मिलते ही उन्होंने पुलिस को फोन कर मदद मांगी।

नौकरी का झांसा देकर लाई जाती थीं लड़कियां

नाबालिगों ने पूछताछ में बताया कि आरोपी महिला अन्य लड़कियों को भी नौकरी का लालच देकर लाती थी और अलग-अलग जगहों पर भेजती थी। विरोध करने पर लड़कियों को प्रताड़ित किया जाता था। पुलिस के अनुसार दोनों नाबालिगों को करीब 15 दिनों से बोडो इलाके में रखा गया था और उनसे जबरन गलत काम करवाया जा रहा था।

पुलिस कर रही नेटवर्क की जांच

पचंबा थाना पुलिस ने बताया कि मामले में एक महिला को हिरासत में लिया गया है और सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इस रैकेट में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। अधिकारियों के मुताबिक पूछताछ पूरी होने के बाद पूरे नेटवर्क और उसके संचालन से जुड़ी जानकारी सार्वजनिक की जाएगी।

Read Also- Garhwa News: लकड़ी चुनने गई थीं दो बच्चियां, गर्मी से राहत के लिए तालाब में उतरीं, डूबने से मौत

Related Articles

Leave a Comment